scriptCensus 2021 : नगर निगम के गले की फांस बनी जनगणना | JAIPUR MUNICIPAL CORPORATION JAIPUR CENSUS 2021 | Patrika News
जयपुर

Census 2021 : नगर निगम के गले की फांस बनी जनगणना

जनगणना 2021 (Census 2021) का काम शुरू होने से पहले ही नगर निगम के गले की फांस बन गया है। नगर निगम (Jaipur Municipal Corporation) ने जनगणना के लिए करीब 12 हजार कार्मिकों का चयन कर सूची जनगणना विभाग को भेज दी, लेकिन जनगणना विभाग ने ईमेल, आधार और पेन नंबर नहीं होने से करीब एक हजार कार्मिकों की सूची वापस लौटा दी।

जयपुरJul 03, 2020 / 05:56 pm

Girraj Sharma

नगर निगम के गले की फांस बनी जनगणना

नगर निगम के गले की फांस बनी जनगणना

नगर निगम के गले की फांस बनी जनगणना
— जनगणना कार्मिक चयन का मामला

जयपुर। जनगणना 2021 (Census 2021) का काम शुरू होने से पहले ही नगर निगम के गले की फांस बन गया है। नगर निगम (Jaipur Municipal Corporation) ने जनगणना के लिए करीब 12 हजार कार्मिकों का चयन कर सूची जनगणना विभाग को भेज दी, लेकिन जनगणना विभाग ने ईमेल, आधार और पेन नंबर नहीं होने से करीब एक हजार कार्मिकों की सूची वापस लौटा दी। नगर निगम अधिकारियों ने इन कार्मिकों से मोबाइल नंबर पर ईमेल, आधार और पेन नंबर की सूचना मांगी तो कार्मिकों ने सवालों की झडी लगा दी और जानकारी देने से मना कर दिया।
नगर निगम ने जनगणना 2021 की तैयारी फरवरी में शुरू की कर दी थी। इसके लिए मार्च में जनगणना के लिए कार्मिकों की ड्यूटी लगाने के साथ उन्हें ट्रेनिंग देना तय किया गया, लेकिन पहले कोविड—19 के चलते जनगणना का काम अटक गया, अब कार्मिकों का चयन कर सूची जनगणना विभाग को भेजी तो उन्होंने कमियां निकालकर करीब एक हजार कार्मिकों की सूची वापस लौटा दी और कमियों की पूर्ति करने के निर्देश दिए है। निगम अफसरों ने इन एक हजार कार्मिकों के ईमेल, आधार और पेन नंबर जुटाना शुरू किया तो कार्मिकों ने ही निगम अफसरों पर सवाल उठा दिए। निगम अधिकारियों की मानें तो अधिकतर कार्मिकों ने सूचनाएं देने से मना तक कर दिया। अब नगर निगम प्रशासन ने इन कार्मिकों के विभागाध्यक्षों को पत्र लिखकर सूचना मांगने की तैयारी कर ली है।

Home / Jaipur / Census 2021 : नगर निगम के गले की फांस बनी जनगणना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो