Jaipur रैन बसेरों में रहने वालों को निगम देगा पहचान पत्र
शहर के रैन बसेरों (Night shelters) में रहने वालों को अब नगर निगम (Municipal Corporation) पहचान पत्र (Identity Card) उपलब्ध करवाएगा। रैन बसेरों में रात बिताने के लिए अब खुद का पहचान पत्र दिखाने की जरूरत नहीं होगी।

रैन बसेरों में रहने वालों को निगम देगा पहचान पत्र
- रैन बसेरों में रात बिताने के लिए अब खुद का पहचान पत्र जरूरी नहीं
- सभी रैन बसेरों में रहने वालों को निगम खिलाएगा खाना
जयपुर। शहर के रैन बसेरों (Night shelters) में रहने वालों को अब नगर निगम (Municipal Corporation) पहचान पत्र (Identity Card) उपलब्ध करवाएगा। रैन बसेरों में रात बिताने के लिए अब खुद का पहचान पत्र दिखाने की जरूरत नहीं होगी। सभी रैन बसेरों में नगर निगम की ओर से खाने की व्यवस्था भी नि:श्ुाल्क होगी। इसके लिए निगम प्रशासक विजयपाल सिंह ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
शहर में संचालित 14 अस्थाई रैन बसेरों में अब लोगों को पहचान पत्र दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नगर निगम खुद ज्यादातर रैन बसेरों में रहने वालों के पहचान पत्र बनाएगा। जयपुर शहर में कई स्थानों पर संचालित रैन बसेरों में सोने वाले लोगों के लिए खाने-पानी की पर्याप्त व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए शुक्रवार को नगर निगम प्रशासक व आयुक्त विजयपाल सिंह ने बैठक ली। बैठक में नगर निगम प्रशासक विजयपाल सिंह ने कहा है कि रैन बसेरों में रात में सोने वाले लोगों के लिए निगम की ओर से रात में भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा हैं। उन्होंने सभी संबंधित जोन उपायुक्तों को निर्देश दिए है कि रैन बसेरे में रात के अलावा दिन में भी वहां रहने वाला भूखा न रहे इसके लिए अन्नपूर्णा रसोई के अलावा भामाशाहों के सहयोग से भी खाने-पीने की व्यवस्था सुनिश्चित करवाएं। साथ ही उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैन बसेरों में रहने वालों से उनके पास संचालित सुलभ शौचालय के उपयोग का शुल्क नहीं लिया जाए। नगर निगम अतिरिक्त आयुक्त अरुण गर्ग ने बताया कि अब सभी रैन बसेरों में रहने वालों को खुद का पहचान पत्र दिखाना जरूरी नहीं होगा। नगर निगम उन्हें पहचान पत्र बनाकर देगा।
अब पाइए अपने शहर ( Jaipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज