scriptहेरिटेज में लगाए 7 उपायुक्त, जयपुर ग्रेटर में 10 को मिली जिम्मेदारी | JAIPUR MUNICIPAL CORPORATION OFFICER EMPLOYEES | Patrika News
जयपुर

हेरिटेज में लगाए 7 उपायुक्त, जयपुर ग्रेटर में 10 को मिली जिम्मेदारी

राजधानी में दोनेां नगर निगमों (municipal Corporation) में अब अधिकारी और कर्मचारी (Officers and employees) लगाने शुरू कर दिए है। हेरिटेज नगर निगम में 7 उपायुक्त लगा दिए गए है। वहीं जयपुर ग्रेटर नगर निगम में 10 उपायुक्तों को जिम्मेदारी दी गई है। नए जोन कार्यालयों को भी उपायुक्त मिल गए है। इसके साथ ही दोनों नगर निगमों में राजस्व अधिकारी, अधीक्षण अभियंता और अधिशाषी अभियंता आदि भी लगा दिए गए है।

जयपुरSep 19, 2020 / 09:46 pm

Girraj Sharma

हेरिटेज में लगाए 7 उपायुक्त, जयपुर ग्रेटर में 10 को मिली जिम्मेदारी

हेरिटेज में लगाए 7 उपायुक्त, जयपुर ग्रेटर में 10 को मिली जिम्मेदारी

हेरिटेज में लगाए 7 उपायुक्त, जयपुर ग्रेटर में 10 को मिली जिम्मेदारी

— दोनों नगर निगमों में अफसरों व कर्मचारियों को बांटा

जयपुर। राजधानी में दोनेां नगर निगमों (municipal Corporation) में अब अधिकारी और कर्मचारी (Officers and employees) लगाने शुरू कर दिए है। हेरिटेज नगर निगम में 7 उपायुक्त लगा दिए गए है। वहीं जयपुर ग्रेटर नगर निगम में 10 उपायुक्तों को जिम्मेदारी दी गई है। नए जोन कार्यालयों को भी उपायुक्त मिल गए है। इसके साथ ही दोनों नगर निगमों में राजस्व अधिकारी, अधीक्षण अभियंता और अधिशाषी अभियंता आदि भी लगा दिए गए है।
जयपुर ग्रेटर नगर निगम के 10 उपायुक्तों में जिम्मेदारी दे दी है। आभा बेनीवाल को उपायुक्त मुख्यालय के अलावा सांगानेर जोन और फायर शाखा की जिम्मेदारी दी है। वहीं, हर्षित वर्मा को स्वास्थ्य शाखा के अलावा स्टोर शाखा की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। डॉ. राष्ट्रदीप यादव को आयोजना शाखा के अलावा राजस्व शाखा द्वितीय की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मोहन सिंह को मानसरोवर जोन के अलावा पशु प्रबंधन का अतिरिक्त चार्ज दिया है। सुरेश चौधरी को मालवीय नगर जोन, संतोष गोयल को मुरलीपुरा, नवीन भारद्वाज को राजस्व शाखा प्रथम के अलावा एनयूएलएम की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। ममता नागर को जगतपुरा जोन, करणी सिंह को विद्याधर नगर जोन और कविता चौधरी कार्मिक उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
हेरिटेेज नगर निगम में 7 उपायुक्त के अलावा 10 राजस्व अधिकारी लगा दिए गए है। इसेक साथ ही अतिरिक्त मुख्य अभियंता सहित दो अधीक्षण अभियंता और 6 अधिशाषी अभियंता लगाए गए है। हेरिटेज नगर निगम में कुल 479 कार्मिक लगा दिए गए है। इसके अलावा 19 स्वास्थ्य निरीक्षकों को भी लगाया गया है। हेरिटेेज नगर निगम में मोहम्मद सलीम खान केा उपायुक्त राजस्व व आयोजना, प्रियव्रत सिंह चारण को पशु प्रबंधन व उद्यान उपायुक्त, देवेन्द्र जैन को स्वास्थ्य एवं फायर उपायुक्त, सुरेन्द्र यादव को हवामहल और आमेर जोन उपायुक्त लगाया गया है। वहीं रामकिशोर मेहता को फिर से सिविल लाइन जोन लगा दिया गया है। जबकि राजीव शर्मा को उपायुक्त स्टोर व अनिता मित्तल को मुख्यालय, कार्मिक व एनयूएलएम उपायुक्त लगाया गया है। उधर मुकेश चन्द्र गुप्ता को अतिरिक्त मुख्य अभियंता लगाया गया है। 479 कार्मिक भी लगा दिए गए है।

Home / Jaipur / हेरिटेज में लगाए 7 उपायुक्त, जयपुर ग्रेटर में 10 को मिली जिम्मेदारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो