scriptकांग्रेस ने पहले देश का विभाजन किया, अब जयपुर का विभाजन कर उसकी आत्मा को ठेस पहुंचाई- देवनानी | Jaipur Nagar Ngam Election Vasudev Devnani India Pakistan | Patrika News
जयपुर

कांग्रेस ने पहले देश का विभाजन किया, अब जयपुर का विभाजन कर उसकी आत्मा को ठेस पहुंचाई- देवनानी

जयपुर नगर निगम चुनाव के हैरिटेज प्रभारी एवं विधायक वासुदेव देवनानी ने कांग्रेस सरकार पर विभाजनकारी प्रवृति का आरोप लगाते लगाया है। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस ने देश और अब जयपुर का विभाजन किया, जिसका आने वाले चुनाव में कांग्रेस के कुप्रबन्धन से परेशान जनता कांग्रेस को आइना दिखाएगी।

जयपुरOct 27, 2020 / 08:32 pm

Umesh Sharma

कांग्रेस ने पहले देश का विभाजन किया, अब जयपुर का विभाजन कर उसकी आत्मा को ठेस पहुंचाई- देवनानी

कांग्रेस ने पहले देश का विभाजन किया, अब जयपुर का विभाजन कर उसकी आत्मा को ठेस पहुंचाई- देवनानी

जयपुर।

जयपुर नगर निगम चुनाव के हैरिटेज प्रभारी एवं विधायक वासुदेव देवनानी ने कांग्रेस सरकार पर विभाजनकारी प्रवृति का आरोप लगाते लगाया है। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस ने देश और अब जयपुर का विभाजन किया, जिसका आने वाले चुनाव में कांग्रेस के कुप्रबन्धन से परेशान जनता कांग्रेस को आइना दिखाएगी।
देवनानी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि स्मार्ट सिटी घोषणा के बाद जयपुर की जनता का केन्द्र सरकार से सीधा सम्बन्ध हो चुका था, केन्द्र सरकार द्वारा चलाई गई स्मार्ट सिटी की योजनाओं से जयपुर की जनता को लाभ मिलता, लेकिन गत दो वर्षों से कांग्रेस के शासन व महापौर के पक्षपाती होने से सारी योजनाएं ठप हो चुकी हैं या जानबूझकर ठप कर दी गई है। देवनानी ने कहा कि ऐतिहासिक तालकटोरा तालाब में गंदगी व जलकुम्भी अटी पड़ी है, जबकि इस तालकटोरे में भाजपा शासन में लोग सैर, बाॅटिंग व पिंकनिक मनाया करते थे। देवनानी ने कांग्रेस पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया
जनता में कांग्रेस के खिलाफ क्रोध

शहर जिलाध्यक्ष राघव शर्मा ने कहा कि हमारे लगातार प्रचार करने व क्षेत्रों में जनसम्पर्क के दौरान शहर की जनता के मन में कांग्रेस के प्रति क्रोध का भाव देखा। चाहे बिजली बिल शुल्क वृद्धि हो, घर से कूडा उठाने की विफल योजना हो, शहर की सड़कों में पशुओं का जमावड़ा व उनके द्वारा की गई गंदगी जैसे अनेक कांग्रेसी प्रशासनिक विफलताओं के खिलाफ जनता कांग्रेस को हराने का मन बना चुकी है।

Home / Jaipur / कांग्रेस ने पहले देश का विभाजन किया, अब जयपुर का विभाजन कर उसकी आत्मा को ठेस पहुंचाई- देवनानी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो