scriptवोटर्स के घर-घर पहुंचने की जद्दोजहद, प्रत्याशियों ने प्रचार में झोंकी ताकत, BJP ने फिर किया जयपुर में बोर्ड बनाने का दावा | Jaipur Nagar Nigam Election 2020, bjp candidates vote appeal | Patrika News

वोटर्स के घर-घर पहुंचने की जद्दोजहद, प्रत्याशियों ने प्रचार में झोंकी ताकत, BJP ने फिर किया जयपुर में बोर्ड बनाने का दावा

locationजयपुरPublished: Oct 27, 2020 10:50:24 am

Submitted by:

Nakul Devarshi

Jaipur Nagar Nigam Election 2020 – जयपुर नगर निगम 2020, शहर की सरकार चुनने का काउंटडाउन शुरू, पहले चरण के लिए आज थम रहा चुनाव प्रचार, आखिरी दिन चरम पर वोट अपील, भाजपा ने दोहराया जयपुर में ‘कमल’ खिलने का दावा, वरिष्ठ नेता भी उतरे प्रत्याशी के पक्ष में वोट अपील करने
 

Jaipur Nagar Nigam Election 2020, bjp candidates vote appeal

जयपुर में घर-घर जाकर वोट अपील करती एक भाजपा प्रत्याशी

जयपुर।

जयपुर नगर निगम ( Jaipur Nagar Nigam Election 2020 ) में बोर्ड बनाने के मकसद से भाजपा अपने हैरिटेज मिशन-70 और ग्रेटर मिशन-110 को पाने की पूरी जद्दोजहद में जुटी है। वार्ड प्रत्याशियों को जिताने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता भी बंद कमरों से बाहर फील्ड में निकलकर वोट मांगते दिख रहे हैं। कोरोनाकाल होने के बावजूद पार्टी प्रत्याशियों और नेताओं ने घर-घर दस्तक देकर ज़्यादा से ज़्यादा वार्डवासियों तक व्यक्तिगत रूप से पहुँचने के लिए पूरी ताकत झोंक डाली है।

29 नवम्बर गुरुवार को हो रहे मतदान के मद्देनज़र आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है, लिहाजा पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी प्रचार में जुटे दिखाई देंगे। वहीं इससे इतर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी कैम्पेन चलाते हुए पार्टी और प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर वोट मांग रहे हैं।
जयपुर हैरिटेज नगर निगम प्रभारी व विधायक वासुदेव देवनानी ने एक बार फिर भाजपा बोर्ड बनाने का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने सिर्फ जीत का समीकरण बैठाने के लिए जयपुर का विभाजन करके परिसीमन किया है। यह एक निगम में कभी नहीं जीते। इन्होंने दो भागों में बांटकर जयपुर की आत्मा को जो चोट पहुंचाई है। जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देने वाली है।
पहले चरण के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन

जयपुर हेरिटेज सहित जोधपुर उत्तर और कोटा उत्तर नगर निगम में 29 अक्टूबर को होने वाले पहले चरण के मतदान के चलते आज प्रचार का आखिरी दिन है। आज शाम 5 बजे इन तीन नगर निगमों के लिए प्रचार थम जाएगा। रोड शो के जरिए प्रत्याशी प्रचार के आखिरी दिन अपनी-अपनी ताकत दिखाएंगे।
रोड शो में दुपहिया और चौपहिया वाहनों को भी शामिल किया जा रहा है। अधिकांश वार्डों में वाहनों या फिर पैदल ही रोड की तैयारियां की जा रही है। भाजपा-कांग्रेस के साथ ही क्षेत्रीए और निर्दलीय प्रत्याशी भी समर्थकों के साथ रोड शो करेंगे।
पांच बजे प्रचार का समय समाप्त होने के बाद प्रत्याशी केवल डोर टू डोर जनसपंर्क कर सकेंगे। प्रत्याशियों के रैली निकालने पर पाबंदी रहेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो