scriptछह नगर निगमों में भाजपा ने बदले 50 से ज्यादा प्रत्याशी, जयपुर में नौ चेहरे बदले | Jaipur Nagar Nigam Election Bjp Congress Candidate Uproar | Patrika News
जयपुर

छह नगर निगमों में भाजपा ने बदले 50 से ज्यादा प्रत्याशी, जयपुर में नौ चेहरे बदले

प्रदेश के जयपुर, जोधपुर और कोटा के छह नगर निगमों में नामांकन प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। भाजपा ने नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के कुछ मिनटों पहले तक करीब 50 प्रत्याशी बदले। जयपुर की ग्रेटर और हैरिटेज नगर निगम में करीब 9 प्रत्याशियों को बदला गया है।

जयपुरOct 19, 2020 / 06:37 pm

Umesh Sharma

छह नगर निगमों में भाजपा ने बदले 50 से ज्यादा प्रत्याशी, जयपुर में नौ चेहरे बदले

छह नगर निगमों में भाजपा ने बदले 50 से ज्यादा प्रत्याशी, जयपुर में नौ चेहरे बदले

जयपुर।

प्रदेश के जयपुर, जोधपुर और कोटा के छह नगर निगमों में नामांकन प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। भाजपा ने नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के कुछ मिनटों पहले तक करीब 50 प्रत्याशी बदले। जयपुर की ग्रेटर और हैरिटेज नगर निगम में करीब 9 प्रत्याशियों को बदला गया है।
टिकट चयन के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने दावा किया है कि सभी नगर निगमों में भाजपा को बहुमत मिलेगा। पुनिया ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल में विग्रह ज्यादा है और उस विग्रह का फायदा भाजपा को नगर निगम के चुनाव में मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि जितना सत्ताधारी दल के प्रति लोगों का मोह नहीं है, उससे ज्यादा कार्यकर्ताओ, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा से टिकट के लिए आवेदन किया। जयपुर के दोनों नगर निगम के 250 वार्ड में प्रत्याशी चयन को लेकर पूनियां ने कहा कि सोशल इंजीनियरिंग का पूरा ध्यान रखा गया है। ऊर्जाचसन कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाया है। हमने 65 साल का राइडर भी लगाया था, इस वजह से जयपुर में दो उम्मीदवार बदलने भी पड़े हैं। वहीं इन चुनावी में मैट्रिक से लेकर एमबीए तक की पढ़ाई किए हुए कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया है। टिकटों कार्यकर्ताओं को अहमियत मिली है। मुझे पूरा भरोसा है 20 महीने के कांग्रेस सरकार के अन्याय के खिलाफ लोग भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे।
टिकट एक को ही मिलता है

टिकट नहीं मिलने वाले कार्यकर्ताओं कर संगठन के खिलाफ नारेबाजी और विधायक के पक्ष में जिंदाबाद के नारे पर पूनियां ने कहा कि धरने-प्रदर्शन, जिंदाबाद मुर्दाबाद लोकतंत्र का हिस्सा हैं। इतने लोग हैं उनकी अपनी अपेक्षाएं और महत्वाकांक्षा ज्यादा होती है। टिकट एक को मिलती है, बाकी लोग किसी न किसी तरह से नाराजगी प्रकट करते हैं। कार्यकर्ता मन के भोले होते हैं। यह केवल अपवाद होते हैं, इक्का-दुक्का इस तरह की प्रायोजित सी चीजें होती है। पार्टी पूरी तरह से एकजुट है। पूनियां ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस में विरोधाभास था। एक विधायक ने कहा सिंबल दे दो, अध्यक्ष ने कहा नहीं देंगे फोन पर ही सब तय हुआ। सत्ताधारी दल में विग्रह ज्यादा है उस विग्रह का लाभ भाजपा को मिलेगा।

Home / Jaipur / छह नगर निगमों में भाजपा ने बदले 50 से ज्यादा प्रत्याशी, जयपुर में नौ चेहरे बदले

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो