scriptफीस माफ करने वाले स्कूल को नहीं देना पड़ेगा यूडी टैक्स, भाजपा ने जारी किया विजन डॉक्यूमेंट | Jaipur Nagar Nigam Election Bjp Vision Document School Fees | Patrika News
जयपुर

फीस माफ करने वाले स्कूल को नहीं देना पड़ेगा यूडी टैक्स, भाजपा ने जारी किया विजन डॉक्यूमेंट

जयपुर, जोधपुर और कोटा के 6 नगर निगमों में होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने अपना विजन डॉक्यूमेंट जारी किया है। 40 बिन्दुओं के इस डॉक्यूमेंट में शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को हर सुविधा मुहैया कराने का वादा किया है। पार्टी ने घोषणा की है कि कोरोना काल में फीस माफ करने वाले शिक्षण संस्थानों से यूडी टैक्स नहीं लिया जाएगा।

जयपुरOct 26, 2020 / 03:14 pm

Umesh Sharma

फीस माफ करने वाले स्कूल को नहीं देना पड़ेगा यूडी टैक्स, भाजपा ने जारी किया विजन डॉक्यूमेंट

फीस माफ करने वाले स्कूल को नहीं देना पड़ेगा यूडी टैक्स, भाजपा ने जारी किया विजन डॉक्यूमेंट

जयपुर।

जयपुर, जोधपुर और कोटा के 6 नगर निगमों में होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने अपना विजन डॉक्यूमेंट जारी किया है। 40 बिन्दुओं के इस डॉक्यूमेंट में शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को हर सुविधा मुहैया कराने का वादा किया है। पार्टी ने घोषणा की है कि कोरोना काल में फीस माफ करने वाले शिक्षण संस्थानों से यूडी टैक्स नहीं लिया जाएगा। साथ ही शहर का मास्टर ड्रेनेज प्लान, बिजली बिल माफ कराना, हर वार्ड में सामुदायिक केंद्र, शहर स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट, पट्टों का वितरण और कोरोना की वजह से व्यावसायिक गतिविधियां कम होने की वजह से यूडी टैक्स को माफ करने जैसी घोषणाएं शामिल हैं। भाजपा मुख्यालय पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने प्रेस वार्ता में डॉक्यूमेंट जारी किया। उनके साथ पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व महापौर पंकज जोशी भी मौजूद थे।
मेघवाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य शहरी क्षेत्रों के लोगों को इज आॅफ लिविंग उपलब्ध कराना है। इसी को ध्यान में रखते हुए विजन डॉक्यूमेंट तैयार कराया गया है। सबसे महत्वपूर्ण आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी के माध्यम से शहरों में चैट बोर्ड सिस्टम लागू कराया जाएगा। मेघवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने केंद्र के फंड का डायवर्जन किया है। स्मार्ट सिटी, अमृत योजना के पैसे के अन्य मदों में खर्च कर दिया।
ये हैं महत्वपूर्ण घोषणाएं

—हर नगर निगम को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा
—फीस माफ करने वाले स्कूलों से नहीं लेंगे यूडी टैक्स
—कोरोना काल के बिजली बिल माफ कराए जाएंगे
—थीम आधारित पार्क और सामुदायिक केंद्र बनाए जाएंगे
—जयपुर समारोह दोबारा शुरू होगा
—नगरीय बस सेवा का किराया होगा कम। ई—बस शुरू की जाएगी और सीनियर सिटीजन के मुफ्त व महिलाओं को रियायती दरों पर यात्रा
—प्रत्येक वार्ड में कार्यालय बनाकर जन्म—मृत्यु प्रमाण पत्र की सुविधाएं दी जाएंगी
—मोहल्ला विकास समितियों के माध्यम होगा विकास का काम
—नए मास्टरप्लान में व्यावसायिक और रिहायशी कॉलोनियों को सुव्यवस्थित किया जाएगा
—प्रत्येक जोन में सुपर सकिंग मशीन उपलब्ध कराएंगे
—सामुदायिक केंद्रों का संचालन स्थानीय विकास समितियों के माध्यम से किया जाएगा
—रामलीला, कृष्ण लीला व अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के अनुदान दिया जाएगा
—जोन वाइज निगम कार्यालय उसी क्षेत्र में स्थापित कराएंगे
—मास्टर ड्रेनेज प्लान बनाया जाएगा
—कैमरे लगाकर अपराधों पर नियंत्रण किया जाएगा
—केंद्र सरकार की योजनाओं में तेजी लाएंगे
—प्राधिकरणों से स्थानांतरित कालोनियों में पट्टे दिए जाएंगे
—नगर निगम के कामों का होगा सोशल आॅडिट
—नागरिक सुविधा केंद्रों का विस्तार और घर बैठे लोगों की समस्याओं का निपटारा
—जाम से निजात दिलाने के लिए लाएंगे पार्किंग प्रोजेक्ट
—स्ट्रीट वेंडर्स को व्यवस्थित तरीके से बसाया जाएगा
—श्मशान और कब्रिस्तान में कराएंगे विकास के काम
—सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को किया जाएगा मजबूत
—बिल्डिंग बायलॉज सरल किए जाएंगे
—निकायों की आय बढ़ाने के स्रोत विकसित करेंगे
—रैने बसेरे विकसित किए जाएंगे
—सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी
—फायर फाइटिंग सिस्टम को मजबूत किया जाएगा
—नए बीपीएल कार्ड के लिए कराएंगे सर्वे
—स्टेट ग्रांट के पट्टे दिए जाएंगे
—विधवा, बुजुर्ग और दिव्यांगजनों को दिलाई जाएगी पेंशन
—ग्रीनजोन और वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम डवलप किए जाएंगे
—जहां स्ट्रीट लाइट नहीं है, वहां नई लगाएंगे, खराब लाइट 12 घंटे में कराएंगे सही
—डोर टू डोर कचरा संग्रहण योजना को सुदृढ़ किया जाएगा
—स्मार्ट ट्रेफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू करेंगे
—आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी के माध्यम से चैट बोर्ड सिस्टम लागू किया जाएगा
—स्मार्ट सिटी के काम में लाएंगे तेजी, तारों का मकड़जाल हटाया जाएगा
—सफाई कर्मचारियों को दस्ताने जैसी सुविधाएं देंगे
—कोरोना की वजह से व्यावसायिक गतिविधियां कम होने की वजह से यूडी टैक्स को माफ करेंगे
—आवासीय नक्शा पास कराने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के साथ आॅनलाइन नक्शे स्वीकार किए जाएंगे

Home / Jaipur / फीस माफ करने वाले स्कूल को नहीं देना पड़ेगा यूडी टैक्स, भाजपा ने जारी किया विजन डॉक्यूमेंट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो