scriptकोरोना हाथ से फैलता है इसलिए नगर निगम चुनाव में हाथ की सफाई बहुत जरूरी-पूनियां | Jaipur Nagar Nigam Election Corona Covid Satish Poonia | Patrika News
जयपुर

कोरोना हाथ से फैलता है इसलिए नगर निगम चुनाव में हाथ की सफाई बहुत जरूरी-पूनियां

नगर निगम चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही भाजपा और कांग्रेस ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप के दौर भी शुरू हो गए हैं। भाजपा ने चुनाव प्रचार की मॉनिटरिंग के लिए केंद्रीय चुनाव कार्यालय शुरू किया है। इसका उद्घाटन शुक्रवार को किया गया।

जयपुरOct 23, 2020 / 05:27 pm

Umesh Sharma

कोरोना हाथ से फैलता है इसलिए नगर निगम चुनाव में हाथ की सफाई बहुत जरूरी-पूनियां

कोरोना हाथ से फैलता है इसलिए नगर निगम चुनाव में हाथ की सफाई बहुत जरूरी-पूनियां

जयपुर।

नगर निगम चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही भाजपा और कांग्रेस ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप के दौर भी शुरू हो गए हैं। भाजपा ने चुनाव प्रचार की मॉनिटरिंग के लिए केंद्रीय चुनाव कार्यालय शुरू किया है। इसका उद्घाटन शुक्रवार को किया गया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कांग्रेस पर तंज कसा और कहा कि नगर निगम चुनाव में हाथ की सफाई बहुत जरूरी है। क्योंकि कोरोना हाथ से फैलता है और कांग्रेस का चुनाव चिन्ह हाथ है। चुनाव में हाथ की सफाई होगी तो हिसाब-किताब पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि एक बार कांग्रेस आएगी और एक बार भाजपा। हमें इस भ्रम को तोड़ते हुए भाजपा को अजेय और अभेद्य पार्टी बनाना है। कार्यक्रम में नगर निगम हेरिटेज में आने वाले विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, पूर्व विधायक मोहन गुप्ता सहित कई नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे। केंद्रीय चुनाव कार्यालय बीजेपी मुख्यालय के नजदीक ही बनाया गया है।
होर्डिंग से वसुंधरा राजे का फोटो गायब

प्रदेश के छह नगर निगम चुनाव में वसुंधरा राजे की दूरी बनी हुई है। मगर अब कई जगहों पर पोस्टर—बैनर में भी उनका फोटो शामिल नहीं होने के कारण चर्चाओं का दौर तेज है। केंद्रीय चुनाव कार्यालय के उद्घाटन पर बनाए गए मंच में जो होर्डिंग लगाया गया था, उसमें भी राजे की फोटो नहीं थी। होर्डिंग में सतीश पूनिया के साथ जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी फोटो था।

Home / Jaipur / कोरोना हाथ से फैलता है इसलिए नगर निगम चुनाव में हाथ की सफाई बहुत जरूरी-पूनियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो