31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये कैसा निरीक्षण, 50 अफसर, 37 गाड़ियों में घूमे, 06 जगह भी नहीं की कार्रवाई

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 5 Jan 2019, 5:50 PM IST

nagar nigam survey

ये कैसा निरीक्षण, 50 अफसर, 37 गाड़ियों में घूमे, 06 जगह भी नहीं की कार्रवाई

विजय शर्मा / जयपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण के जागृति अभियान के नाम पर शनिवार को अवकाश के दिन नगर निगम जयपुर का विशाल काफिला शहर भ्रमण पर निकला। इस काफिले में 50 से अधिक अधिकारी टूरिस्ट गाडी सहित करीब तीन दर्जन वाहनों में बैठकर निकले। पूरे दौरे के दौरान काफिला राजधानी में करीब 22 किमी तक घूमा, लेकिन जांच और निरीक्षण के लिए आधा दर्जन स्थानों पर ही रूका। इस दौरान काफिला जिधर से भी निकलता वहां लंबा जाम लग जाता। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानें इस भ्रमण की लाइव रिपोर्ट :

सुबह साढ़े नौ बजे जवाहर नगर सर्किल से अभियान की शुरुआत हुई। यहां से जैसे ही टोंक पर काफिला आया, तो सड़क जाम हो गई। काफिला जहां रूका, वहां करीब एक किमी तक वाहनों की कतार लग गई। अफसरों ने सड़क के बीच पर ही वाहनों को खड़ा कर दिया। इस दौरान महापौर मनोज भारद्वाज जहां गए, वहीं अफसरों को सफाई, अतिक्रमण, पॉलिथीन याद आ गई। दुकान, थड़ी ठेलों पर कार्रवाई शुरू कर दी। जब महापौर ने चालान करने के लिए कहा तो निरीक्षक चालान मशीन ही लाना भूल गए। इस दौरान महापौर ने अफसरों को लताड़ लगाते हुए भी देखे गए।

गांधी नगर स्टेशन के सामने सुलभ कॉम्पलेक्स के निरीक्षण में बच्चे, महिला, दिव्यांग आदि के लिए सुविधाएं होने के बाद भी बोर्ड नजर नहीं आया। इस पर महापौर ने अधिकारियों से बोर्ड के बारे में पूछा। अधिकारियों ने निगम में बोर्ड रखे होने की जानकारी, जिस पर महापौर बोले निगम में क्या पूजा करने के लिए बोर्ड रखे हुए हैं। नगर निगम का लबाजमा टोंक रोड पर गोपालपुरा पुलिया के पास, गांधी नगर रेलवे स्टेशन, नारायण सिंह सर्कल, जेकेलोन अस्पताल के बाहर, चार दिवारी में चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार, हवामहल, जलेबी चैक, तालकटोरा, जलमहल पर गया, जहां पर करीब आधा दर्जन भी कार्रवाई नहीं की गई।