scriptकिया गज पूजन, ठाकुरजी को सुनाया नए साल का पंचांग | JAIPUR NAVASANVATSAR 2078 GOVINDDEVJI TEMPLE | Patrika News
जयपुर

किया गज पूजन, ठाकुरजी को सुनाया नए साल का पंचांग

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर मंगलवार को नवसंवत्सर 2078 (navasanvatsar 2078) शुरू हुआ। नवसंवत्सर के स्वागत में शहर में कई जगहों पर कार्यक्रम हुए। मंदिरों में ठाकुरजी को नया पंचांग सुनाया (Almanac narrated) गया, वहीं गज पूजन किया गया। ठाकुरजी का विशेष अभिषेक किया गया। इसके अलावा शहर में घर—घर ध्वत पताकाए लगाई गई। शहर के चौराहों व मुख्य सड़कों पर भी नवसंवत्सर के स्वागत में ध्वज पताकाएं लगाई गई।

जयपुरApr 13, 2021 / 11:48 pm

Girraj Sharma

किया गज पूजन, ठाकुरजी को सुनाया नए साल का पंचांग

किया गज पूजन, ठाकुरजी को सुनाया नए साल का पंचांग

किया गज पूजन, ठाकुरजी को सुनाया नए साल का पंचांग
— नवसंवत्सर 2078 शुरू, स्वागत में हुए कई कार्यक्रम

जयपुर। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर मंगलवार को नवसंवत्सर 2078 (navasanvatsar 2078) शुरू हुआ। नवसंवत्सर के स्वागत में शहर में कई जगहों पर कार्यक्रम हुए। मंदिरों में ठाकुरजी को नया पंचांग सुनाया (Almanac narrated) गया, वहीं गज पूजन किया गया। ठाकुरजी का विशेष अभिषेक किया गया। इसके अलावा शहर में घर—घर ध्वत पताकाए लगाई गई। शहर के चौराहों व मुख्य सड़कों पर भी नवसंवत्सर के स्वागत में ध्वज पताकाएं लगाई गई।
आराध्य देव गोविंद देव जी मंदिर में ठाकुर जी का पंचामृत अभिषेक किया। नवीन लाल जामा पोशाक धारण कराकर ऋतु पुष्पों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। नए पंचांग का पूजन कर ठाकुर जी को सुनाया गया। सजे धजे गजराज का पूजन किया गया। तिलक कर लड्डू प्रसाद ग्रहण करवाकर आरती उतारी। शांति पाठ के साथ दो सफेद कबूतर आसमान में छोड़कर विश्व शांति की प्रार्थना की।
देवस्थान विभाग के आनंदकृष्ण बिहारी मंदिर में पुजारी मातृप्रसाद शर्मा के सान्निध्य में अभिषेक के बाद नवीन पोशाक धारण करवाई गई। ठाकुरजी को पंचांग सुनाया गया। शाम को 51 दीपों से आरती हुई। बुधवार को राधा रानी का सिंजारा महोत्सव मनाया जाएगा। सालभर में होने वाले राधा रानी के चरण दर्शन होंगे। खीर का भोग लगाया जाएगा। गलता गेट स्थित गीता गायत्री मंदिर में पंचांग पूजन हुआ।

Home / Jaipur / किया गज पूजन, ठाकुरजी को सुनाया नए साल का पंचांग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो