scriptनिगम के बाहर सड़क पर लगवा दीं गाड़ियां, जयंती बाजार में भी त्योहार पर कमाई | jaipur news | Patrika News
जयपुर

निगम के बाहर सड़क पर लगवा दीं गाड़ियां, जयंती बाजार में भी त्योहार पर कमाई

 
—ग्रेटर निगम के बाहर सड़क पर ही कर लिया कब्जा

जयपुरOct 22, 2021 / 09:12 pm

Ashwani Kumar

jmc_greater_parking.jpg

जयपुर। पार्किंग में मनमानी का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रेटर नगर निगम के बाहर ही मनमानी की पार्किंग का संचालन हो रहा है। स्थिति यह है कि मुख्यालय के पीछे वाली सड़क पर दोनों ओर गाड़ियां लगवाकर अवैध वसूली की जा रही है। जबकि, निगम ने जो ठेका दिया है, उस पर मुख्यालय के तीन ओर पार्किंग करने की छूट दी है। लेकिन संवेदन अपनी मनमानी से सड़क के दूसरी ओर दुपहिया और चार पहिया पार्किंग करवा रहा है।
इसके अलावा जयंती मार्केट में भी लम्बे समय के बाद पार्किंग शुरू की है। यहां दो घंटे तक के 10 रुपए वसूल किए जा रहे हैं। वहीं, दो से 12 घंटे तक 20 रुपए और मासिक पास के 400 रुपए वसूल किए जा रहे हैं। जबकि, शर्तों में पहले तीन घंटे के 10 रुपए और 12 घंटे तक 15 रुपए निर्धारित कर रखे हैं। 24 घंटे तक के लिए 20 रुपए तय की है। वहीं मासिक पासक 300 रुपए में है।
इधर, हटाए 41 दुकानों के सामने से अतिक्रमण
इधर, हैरिटेज नगर निगम और यातायात पुलिस की ओर से परकोटा में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाया गया। चांदपोल बाजार के अलावा बड़ी चौपड़ से छोटी चौपड़ तक अभियान चलाकर चार ट्रक सामान जब्त किया।
सतर्कता शाखा के उपायुक्त इस्लाम खान ने बताया कि बाजारों में त्योहारी सीजन की वजह से आवाजाही बढ़ी है। पार्किंग को व्यवस्थित कराया जा रहा है। साथ ही कुछ दुकानदारों ने सामान दुकानों के बाहर निकालकर रखा है। इससे बरामदों में लोगों को आवाजाही में दिक्कत होती है। बरामदों में खड़े दुपहिया वाहनों को जप्त किया है।

Home / Jaipur / निगम के बाहर सड़क पर लगवा दीं गाड़ियां, जयंती बाजार में भी त्योहार पर कमाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो