scriptब्यावर-गोमती नेशनल हाइवे बनेगा फोर लेन-पायलट | jaipur news rajasthan Patrika jaipur | Patrika News
जयपुर

ब्यावर-गोमती नेशनल हाइवे बनेगा फोर लेन-पायलट

-721 करोड़ से बनेगा हाइवे, दो हिस्सों में होगा काम-04 फ्लाईओवर और 40 छोटे पुलों का होगा निर्माण

जयपुरJun 02, 2020 / 09:14 pm

Ashwani Kumar

जयपुर. ब्यावर-गोमती नेशनल हाइवे को फोर लेन में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की स्टैंडिंग फाइनेंस कमेटी ने स्वीकृति दे दी है। करीब 100 किमी के हाइवे में छह फ्लाईओवर और 40 छोटे पुलों का निर्माण होगा। फोर लेन में पेव्ड शॉल्डर भी बनाया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बताया कि ब्यावर-गोमती राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-08 को डबल लेन से फोर लेन हाईवे में विकसित किया जाएगा। इस पर कुल 721.62 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसको हो हिस्सों में पूरा किया जाएगा। पहले हिस्से में हाईवे की 50 किमी लम्बाई को 380. 29 करोड़ रुपए और दूसरे हिस्से में शेष हिस्से को पूरा किया होगा। इसमें 341.33 करोड़ रुपए व्यय कर विकसित किया जाएगा।
दुर्घटनाओं में आएगी कमी
इस हाइवे के विकसित होने के बाद हादसों में कमी आने की संभावना है। इस मार्ग पर कई ब्लैक स्पॉट हैं। जहां पर वाहनों के गलत ओवरटेकिंग होने से हादसे होते हैं। हाइवे का विस्तार हो जाने से दिल्ली से जयपुर, अजमेर, ब्यावर, उदयपुर और अहमदाबाद तक यातायात सुगम हो जाएगा।

Home / Jaipur / ब्यावर-गोमती नेशनल हाइवे बनेगा फोर लेन-पायलट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो