scriptहैरिटेज लुक में दिखेंगे जेएलएन मार्ग के डिवाइडर | jaipur news rajasthan Patrika jaipur | Patrika News
जयपुर

हैरिटेज लुक में दिखेंगे जेएलएन मार्ग के डिवाइडर

 
-रामनिवास बाग से जवाहर सर्किल तक सात किमी में लगाए जाएंगे

जयपुरOct 20, 2020 / 09:15 pm

Ashwani Kumar

हैरिटेज लुक में दिखेंगे जेएलएन मार्ग के डिवाइडर

हैरिटेज लुक में दिखेंगे जेएलएन मार्ग के डिवाइडर

जयपुर. शहर की वीवीआईपी रोड जेएलएन मार्ग के डिवाइडर (मीडियन) अब हैरिटेज लुक में नजर आएंगे। लम्बे समय से जेडीए डिवाइडर को ऊंचा करने पर विचार कर रहा था। अब ऊंचा करने के साथ-साथ इनको हैरिटेज लुक भी देने की तैयारी है।
जेडीए अधिकारियों की मानें तो दिवाली से पहले काम शुरू कर दिया जाएगा। सात किमी की रोड पर जेडीए करीब डेढ़ करोड़ रुपए खर्च करेगा। मीडियन सड़क से करीब दो फुट ऊंचे लगाए जाएंगे।
जेडीसी गौरव गोयल ने बताया कि मीडियन के ऊपरी हिस्से को हैरिटेज लुक दिया गया है। गुलाबी रंग भी रखा गया है। इसके अलावा नीचे के हिस्से को ट्रैफिक नियमों के हिसाब से काला और सफेद रखा गया है।

सड़क चढ़ती गई, डिवाइडर नीचे हो गए
कई वर्षों से सड़क के ऊपर सड़क बनाने से डिवाइडर की स्थिति यह हो गई थी कि मोटरसाइकिल सवार डिवाइडर को पार करके दूसरी ओर चले जाते थे। ऐसे में कई बार हादसे की भी संभावना बन जाती थी। इसको देखते हुए जेडीए ने डिवाइडर को ऊंचा करने का निर्णय लिया है।

Home / Jaipur / हैरिटेज लुक में दिखेंगे जेएलएन मार्ग के डिवाइडर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो