scriptभक्तों के बिना मना शनिदेव का जन्मोत्सव, सोशल मीडिया के जरिए कराए दर्शन | jaipur news shani jayanti shani ki dhayya shani ki sadhe sati | Patrika News
जयपुर

भक्तों के बिना मना शनिदेव का जन्मोत्सव, सोशल मीडिया के जरिए कराए दर्शन

shani jayanti 2020: जेष्ठ कृष्णा अमावस्या को आज न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ मनाई गई। आज कृतिका नक्षत्र के साथ छत्र योग के साथ ही वृषभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और चंद्रमा का चतुर्ग्रही योग भी बन रहा है। ऐसे में इस दिन शनिदेव की आराधना करने से शनिदेव प्रसन्न होकर शनि जनित दोषों से मुक्ति प्रदान कर भक्तों के रोग व कष्ट दूर करेंगे।

जयपुरMay 22, 2020 / 02:50 pm

Devendra Singh

shani22.jpeg

शनि जयंती

जयपुर। जेष्ठ कृष्णा अमावस्या को आज न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव आज शुक्रवार को श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ मनाई गई। आज कृतिका नक्षत्र के साथ छत्र योग के साथ ही वृषभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और चंद्रमा का चतुर्ग्रही योग भी बन रहा है। ऐसे में इस दिन शनिदेव की आराधना करने से शनिदेव प्रसन्न होकर शनिजनित दोषों से मुक्ति प्रदान कर भक्तों के रोग व कष्ट दूर करेंगे। कोरोना के वैश्विक महामारी के चलते शहर में लोग सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए भगवान शनि की आराधना में लीन नजर आए। लोगों ने सामाजिक दूरी के साथ तेलाभिषेक किया।
शनि मंदिरों में हुआ तेलाभिषेक
शनिदेव का जन्मोत्सव पर राजधानी जयपुर में के शनि मंदिरों में छोटे स्तर पर आयोजन हुए। तेलाभिषेक के लिए सोशल डिस्टेंस की पालना करवाते हुए प्रवेश दिया गया। हालांकि इस बार लॉकडाउन के चलते शनि मंदिरों में भक्तों की भीड़ तो नजर नहीं आई, लेकिन लोगों ने घरों में रह कर ही शनिदेव को प्रसन्न करने के जतन किए। भक्तों को शनिदेव के दर्शन सोशल मीडिया के जरिए करवाए गए। शनि मंदिरों में सुबह मंत्रोच्चार के साथ शनिदेव का दुग्धाभिषेक व तेलाभिषेक किया गया। इसके बाद शनिदेव को नवीन पोशाक धारण करवा कर शृंगार किया गया। इस बार लॉकडाउन के कारण अभिषेक व आरती में पुजारी परिवार के सदस्यों के साथ सीमित संख्या में भक्त शामिल हो सके। शहर के जगतपुरा स्थित गेटोर शनि-साईं धाम में महंत ब्रजमोहन शर्मा के सान्निध्य में सुबह मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत अभिषेक हुआ। इसके बाद भक्तों ले तेलाभिषेक किया। दोपहर में शनिदेव को नवीन पोशाक धारण करवा कर झांकी सजाई गई। बापूनगर के सिद्धपीठ शनि धाम मंदिर में पं. नारायण शर्मा के सान्निध्य में पंचामृताभिषेक व तेलाभिषेक किया गया। नवीन पोशाक धारण करवाई गई। शाम को आरती होगी। बासबदनपुरा मौहल्ला डाकोतान स्थित प्राचीन शनि मंदिर में पंडित औमप्रकाश शर्मा के सान्निध्य में पंचामृताभिषेक व तेलाभिषेक हुआ। इसके अलावा सिटी पैलेस स्थित शनि मंदिर, ब्रह्मपुरी स्थित शनि मंदिर, जोरावरसिंह गेट स्थित शनिमंदिर, रामगंज स्थित शनि मंदिर, सवाई मान सिंह अस्पताल स्थित शनि मंदिर, सिंधी कैंप स्थित शनि मंदिर, इंदिरा बाजार स्थित शनि मंदिर, दुर्गापुरा के शनि मंदिर सहित शहरभर के शनि मंदिरों में अभिषेक हुआ।

Home / Jaipur / भक्तों के बिना मना शनिदेव का जन्मोत्सव, सोशल मीडिया के जरिए कराए दर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो