scriptफाल्गुन की छटा बिखरी, गोविंददेवजी के सजेगी रचना झांकी | JAIPUR PHAGOTSAV GOVINDDEVJI TEMPLE | Patrika News

फाल्गुन की छटा बिखरी, गोविंददेवजी के सजेगी रचना झांकी

locationजयपुरPublished: Feb 28, 2021 09:03:00 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

फाल्गुन मास (Falgun Mahina) के साथ ही रविवार को शहर में फाग की रंगत बिखरने लगी है। चंग—धमाल के बीच हर ओर फागोत्सव (Phagotsav) का उल्लास शुरू हो गया है। मंदिरों में ठाकुरजी के समक्ष रचना झांकियां सजाई जाएगी, गोविंददेवजी मंदिर में 8 मार्च से 21 मार्च तक रोजाना दोपहर 12.30 बजे से 12.45 बजे तक रचना झांकी के दर्शन होंगे। वहीं अन्य मंदिरों में फागोत्सव के आयोजन होंगे। फाग का उल्लास 28 मार्च को होली तक नजर आएगा।

फाल्गुन की छटा बिखरी, गोविंददेवजी के सजेगी रचना झांकी

फाल्गुन की छटा बिखरी, गोविंददेवजी के सजेगी रचना झांकी

फाल्गुन की छटा बिखरी, गोविंददेवजी के सजेगी रचना झांकी
— फाल्गुन के साथ नजर आने लगा फाग का उल्लास
— शहर में शुरू हुए फागोत्सव
— गोविंददेवजी मंदिर में रचना झांकी के दर्शन 8 मार्च से

जयपुर। फाल्गुन मास (Falgun Mahina) के साथ ही रविवार को शहर में फाग की रंगत बिखरने लगी है। चंग—धमाल के बीच हर ओर फागोत्सव (Phagotsav) का उल्लास शुरू हो गया है। मंदिरों में ठाकुरजी के समक्ष रचना झांकियां सजाई जाएगी, गोविंददेवजी मंदिर में 8 मार्च से 21 मार्च तक रोजाना दोपहर 12.30 बजे से 12.45 बजे तक रचना झांकी के दर्शन होंगे। वहीं अन्य मंदिरों में फागोत्सव के आयोजन होंगे। फाग का उल्लास 28 मार्च को होली के त्योहार तक नजर आएगा।
श्रीप्रेमभाया मंडल समिति की ओर से रविवार को श्रीप्रेमभाया सरकार हरियुगल विहार टोंक रोड पर श्रीप्रेमभाया सरकार का फाग उत्सव मनाया गया। इसमें श्रीप्रेमभाया सरकार के गुलाल अर्पित की गई। फागोत्सव में योगेश भटनागर ने ‘पाछां से मटकी फोड़ी या कांई की होरी कानुडा…’ बनवारी सैनी ‘कन्हैया मारे पिचकारी रे, नन्द जी को लाल सयानो…’ इन्द्र पटेल ने ‘राधे के संग नन्दलाल खेले फाग यमुना तीर पै… जैसे भक्त शिरोमणि युगल सरकार की फाग रचनाओं की प्रस्तुति दी। समिति के अध्यक्ष विजय किशोर शर्मा ने बताया कि ने 6 मार्च को युगल कुटीर, जयलाल मुन्शी का रास्ता में फागोत्सव मनाया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो