जयपुर

चार साल के अफेयर के बाद जब मंगेतर ने शादी करने से मना किया तो लड़की ने…

उधर चित्रकूट क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने भी शादी का झांसा देकर लगातार देह शोषण करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। महिला ने ओम प्रकाश नाम के एक युवक पर शोषण, मारपीट और धोखा देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जयपुरSep 22, 2020 / 12:25 pm

JAYANT SHARMA

crime

जयपुर
दोस्ती, शादी के वादे और चार साल के अफेयर के बाद भी जब युवक ने युवती को झांसा दिया और उसका लगातार शोषण करता रहा तो युवती ने सुसाइड़ कर लिया। इस बारे में परिजनों को जब पता चला तो परिजनों ने युवक के खिलाफ पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया। मामले की जांच मानसरोवर थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने बताया कि बनीपार्क निवासी अमर बहादुर की बेटी की मौत के बाद उन्होनें दीपक नाम के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
अमर बहादुर का कहना है कि चार साल से दोनो का अफेयर था और परिवार के लोगों को भी इसकी जानकारी थी। दोनो मंगेतर थे और जल्द ही शादी भी होने वाली थी। लेकिन अचानक कुछ दिन से दीपक ने दूरी बनाना शुरू कर लिया। इसका सदमा बेटी बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने जान दे दी। अमर बहादुर ने बेटी को मानसरोवर के ही एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया था। अब पुलिस को दीपक की तलाश है।
उधर चित्रकूट क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने भी शादी का झांसा देकर लगातार देह शोषण करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। महिला ने ओम प्रकाश नाम के एक युवक पर शोषण, मारपीट और धोखा देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Home / Jaipur / चार साल के अफेयर के बाद जब मंगेतर ने शादी करने से मना किया तो लड़की ने…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.