scriptम्हारा डिग्गीपुरी का राजा… गाजे बाजे के साथ निकली डिग्गी कल्याण धणी की लक्खी पदयात्रा, देखें वीडियो | Jaipur religious news : diggi kalyan ji lakkhi pad yatra 2019 live | Patrika News
जयपुर

म्हारा डिग्गीपुरी का राजा… गाजे बाजे के साथ निकली डिग्गी कल्याण धणी की लक्खी पदयात्रा, देखें वीडियो

Diggi Kalyan Yatra-2019 : जयपुर से डिग्गी कल्याण जी ( Diggi Kalyan Lakkhi Padyatra ) के लिए रवाना हुई 54वीं लक्खी पदयात्रा

जयपुरAug 06, 2019 / 12:16 pm

Deepshikha Vashista

kalyan ji yatra-2019

म्हारा डिग्गीपुरी का राजा… गाजे बाजे के साथ निकली डिग्गी कल्याण धणी की लक्खी पदयात्रा, देखें वीडियो

जयपुर. Diggi Kalyan Yatra-2019 : कल्याणी धणी के जयकारे के साथ ही नाचते गाते श्रद्धालु। ऐसा ही नजारा देखने को मिला मंगलवार को जयपुर से डिग्गी कल्याण जी ( diggi kalyan ji ) के लिए रवाना हुई लक्खी पदयात्रा के दौरान।
54वीं लक्खी पदयात्रा ( Diggi Kalyan Lakkhi Padyatra ) के लिए हजारों श्रद्धालु अलसुबह ही चौड़ा रास्ता स्थित ताडकेश्वर मंदिर पहुंच गए। इसके बाद यात्रा चौड़ा रास्ता, जेएलएन मार्ग और टोंक रोड पर से निकली। इस दौरान श्रद्धालु बाजै छै नौबत बाजा म्हारा डिग्गीपुरी का राजा… जैसे गीतों पर नाचते गाते हुए निकले।
केसरिया ध्वज दिखाकर यात्रा रवाना

श्री डिग्गीपुरी कल्याण लक्खी पदयात्रा समिति, जयपुर के तत्वावधान में श्रीडिग्गीपुरी कल्याणजी की 54वीं की लक्खी पैदल परिक्रमा निकाली गई। परिक्रमा को गलता पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य, साध्वी वैभवीश्रीजी, महंत पुरुषोत्तम, भारती परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, विधायक अमीन कागजी, डिग्गी के ठाकुर रामप्रतापसिंह चौड़ा रास्ता स्थित श्री ताडक़ेश्वर महादेव मंदिर से ध्वज पूजन के बाद केसरिया ध्वज दिखाकर रवाना किया।

Home / Jaipur / म्हारा डिग्गीपुरी का राजा… गाजे बाजे के साथ निकली डिग्गी कल्याण धणी की लक्खी पदयात्रा, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो