30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस की अंतिम सूची ने चौंकाया, जयपुर ग्रामीण पर होगा दो खिलाड़ियों में रोचक मुकाबला

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने देर रात राजस्थान के शेष छह लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसमें कई चौंकाने वाले नाम भी शामिल रहे है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 2 Apr 2019, 1:20 AM IST

krishna poonia VS rajyavardhan singh

जयपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने देर रात राजस्थान के शेष छह लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसमें कई चौंकाने वाले नाम भी शामिल रहे है।

लिस्ट में सबसे अधिक चौंकाया सादुलपुर विधायक कृष्णा पूनिया की जयपुर ग्रामीण सीट से उम्मीदवारी ने। पूनिया का मुकाबला ओलंपियन राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से होगा। इस सीट पर दोनों ही ओलंपियन के उतरने से मुकाबला रोचक हो गया है। हालांकि राज्यवर्द्धन सिंह यहां से सांसद है और केंद्र में मंत्री भी है।

वहीं झालावाड़ से प्रमोद शर्मा को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है, जिनका मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे और सांसद दुष्यंत सिंह से होगा। श्रीगंगानगर से पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल को मौका दिया गया है।

अजमेर में रिजु झुनझुनवाला को कांग्रेस ने मौका दिया है। रिजु बड़े व्यापारी है और पूर्व मंत्री बीना काक के दामाद भी है। दावेदारी मजबूत होने से पहले से ही तय सा हो गया था, कि वे टिकट लाने में कामयाब हो जाएंगे। वहीं राजसमंद से देवकीनंदन गुर्जर उर्फ देवकी काका को टिकट मिला है। देवकी काका राजसमंद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष भी है।

माना जा रहा है कि इस सीट पर विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी का वीटो काम किया है। वहीं भीलवाड़ा से कांग्रेस के घोषित उम्मीदवार रामपाल शर्मा को भी टिकट दिलाने के पीछे जोशी का ही हाथ माना जा रहा है।

इससे पहले कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 19 नाम की लिस्ट जारी की थी। दूसरी लिस्ट में कहीं न कहीं दोनों जातियों को टिकट देने के बाद साधने की कोशिश की है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग