scriptCorona Virus : महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू ने पहने मास्क | Jaipur Wax Museum Nahargarh Fort Mahatma Gandhi | Patrika News
जयपुर

Corona Virus : महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू ने पहने मास्क

— नाहरगढ स्थित है जयपुर वैक्स म्यूजियम— म्यूजियम में पुतलों को पहनाए गए मास्क— कोरोना वायरस से बचने के लिए जागरूकता का संदेश

जयपुरMar 21, 2020 / 07:19 pm

surendra kumar samariya

Corona Virus : महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू ने पहने मास्क

Corona Virus : महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू ने पहने मास्क

कोरोना वायरस से बचाव में जागरूकता के लिए नाहरगढ स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम ( Jaipur Wax Museum ) में भी पहल की गई है। यहां पर महान विभूतियों के पुतलों को मास्क पहनाए गए। म्यूजियम के फाउंडर अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिकात्मक रूप से जनता को वायरस के खतरों से अलग करने की कोशिश की गई है। हालांकि म्यूजियम बंद कर दिया गया है कि लेकिन जागरूकता संदेश के लिए मैनेजमेंट ने सावधान रहने के तरीके बताए है। इसमें महात्मा गांधी ( Mahatma Gandhi ) , जवाहर लाल नेहरू ( Jawahar Lal Nehru ) , रवींद्र नाथ टैगोर, एपीजे अब्दुल कलाम सहित कई पुतलों को मास्क पहनाकर सोशल मीडिया के जरिए भी जागरूकता फैलाई जा रही है। फाउंडर श्रीवास्तव ने बताया कि सतर्कता के लिए हमनें म्यूजियम में मेडिकल स्प्रे कराया है। साथ ही म्यूजियम के बाहर पोस्टर के जरिए कोरोना वायरस से बचने के लिए उपाय बताए गए है। म्यूजियम सरकार के आगामी आदेशों तक बंद रहेगा। हमारा मकसद पर्यटकों को महान विभूतियों से परिचय कराने के साथ—साथ उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी है।

Home / Jaipur / Corona Virus : महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू ने पहने मास्क

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो