scriptबदला मौसम का मिजाज, आंधी से गिरा तापमान, गर्मी से राहत | jaipur weather aleart : Temperature down because typhoon | Patrika News
जयपुर

बदला मौसम का मिजाज, आंधी से गिरा तापमान, गर्मी से राहत

मौसम विभाग का चार दिन का और अलर्ट

जयपुरMay 12, 2019 / 07:38 pm

Deepshikha Vashista

विजय शर्मा / जयपुर. राजधानी जयपुर में तेज गर्मी के बीच शनिवार देर रात साढ़े 12 बजे बाद आए आंधी, बारिश के बाद रविवार को तापमान का पारा लुढक गया। इससे तेेज गर्मी से राहत मिली। आंधी बारिश के चलते तापमान में गिरावट हुई, तापमान का पारा अन्य दिनों के बजाय कम रहा। रविवार को अधिकतम पारा 33.7 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि एक दिन पहले शनिवार का पारा 39 डिग्री दर्ज किया गया था।
गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगामी पांच दिनों तक प्रदेश में आंधी, अंधड़, बारिश की संभावना जता रखी है। इसी के तहत राजधानी में बीती रात तेज आंधी और अंधड़ आया।
एक दर्जन जिलों में असर

मौसम विभाग की मानें तो भीलवाड़ा, अजमेर, भरतपुर, जयपुर, टोंक, सीकर, बूंदी, झुझूुनू, दौसा, अलवर में बीत रात पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण 40 किमी की रफ्तार से आंधी चली। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

Home / Jaipur / बदला मौसम का मिजाज, आंधी से गिरा तापमान, गर्मी से राहत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो