scriptMahesh Joshi का आरोप, भाजपा कभी Patel तो कभी बोस के नाम पर मांगती वोट , खुद का कुछ नहीं | Joshi's charge BJP sometimes asks for votes in the name of Patel | Patrika News
जयपुर

Mahesh Joshi का आरोप, भाजपा कभी Patel तो कभी बोस के नाम पर मांगती वोट , खुद का कुछ नहीं

कांग्रेस नेता और सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी ( Mahesh Joshi )ने भाजपा (Bjp )पर बड़ा आरोप (Charge ) जड़ा है।
 

जयपुरJun 28, 2020 / 01:05 pm

rahul

jaipur

mahesh joshi

जयपुर। कांग्रेस नेता और सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी ( Mahesh Joshi )ने भाजपा (Bjp )पर बड़ा आरोप (Charge ) जड़ा।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय (pcc)में पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव की जयंती के मौके पर मीडिया से बातचीत में जोशी ने कहा कि भाजपा वाले कभी कांग्रेस के नेता सरदार पटेल (Sardar Patel)तो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ( Subash Chandra Bose) के नाम पर वोट मांगते है। यहीं नहीं अब अब पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी नरसिम्हा राव के नाम पर वोट मांगना शुरु कर दिया। भाजपा के पास खुद का कुछ नहीं है। ना इनके पास नेता हैं और ना ही नीति है। यहीं नहीं इनकी नीयत भी खराब है।
आजादी कांग्रेस की देन— महेश जोशी ने कहा कि भाजपा वाले अपनी सहुलियत के हिसाब से कांग्रेस के नेताओं के नाम को आगे रखकर जनता से वोट मांगते हैं और राजनीति करते है। जोशी यहीं नहीं रूके, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बगैर आजाद भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।
जोशी ने कहा कि आजादी और आजादी के बाद कांग्रेस के नेताओं का स्वर्णिम इतिहास रहा है। आज नरसिम्हा राव की जयंती है और वे कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को आए छह साल हो गए लेकिन वे विपक्ष पर आरोप लगाते है जबकि उनकी खुद की उपलब्धियां तो हैं नहीं जो वे बताते। जोशी ने कहा कि भाजवा सदैव लोगों को बांटकर राजनीति करती है।
कई नेताओं ने पुष्पाजंलि दी—
इससे पूर्व मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी नरसिम्हा राव की जयंती कई नेताओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व सांसद,सुनील शर्मा, जसवंत गुर्जर,राजेश चौधरी, अरुण कुमावत, अखिलेश अत्री समेत कई नेता रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो