scriptJupiter In Sagittarius – संवरेगा कैरियर, सुधरेगी आर्थिक स्थिति, इन लोगों का बेड़ा पार करेंगे बृहस्पति | jupiter retrograde in sagittarius on 30 june | Patrika News
जयपुर

Jupiter In Sagittarius – संवरेगा कैरियर, सुधरेगी आर्थिक स्थिति, इन लोगों का बेड़ा पार करेंगे बृहस्पति

लॉकडाउन के बाद से ही कैरियर और माली हालत को लेकर परेशान चल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है. 30 जून से ये स्थिति सुधर सकती है। इस दिन देवताओं के गुरु माने जानेवाले बृहस्पति अपनी ही राशि धनु में आ रहे हैं।

जयपुरJun 25, 2020 / 07:27 pm

deepak deewan

jupiter retrograde in sagittarius on 30 june

jupiter retrograde in sagittarius on 30 june

जयपुर. लॉकडाउन के बाद से ही कैरियर और माली हालत को लेकर परेशान चल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है. 30 जून से ये स्थिति सुधर सकती है। इस दिन देवताओं के गुरु माने जानेवाले बृहस्पति अपनी ही राशि धनु में आ रहे हैं। बृहस्पति 14 मई को शनि की राशि मकर में वक्री हुए थे। वे वक्री चाल से ही 30 जून को सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर मकर राशि से धनु में लौटेंगे। बृहस्पति 13 सितंबर को धनु राशि में ही मार्गी होंगे और 20 नवंबर को मकर राशि में लौट जाएंगे।
ज्योतिषाचार्य पंडित दीपक दीक्षित बताते हैं कि नवग्रहों के सबसे शुभ ग्रह बृहस्पति का स्वराशि में आना यूं तो सभी लोगों के कष्ट कम करेगा लेकिन कुछ राशियों के लिए यह परिवर्तन बेहद लाभदायक होगा.इन लोगों का कैरियर फिर चमक उठेगा और आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी।
मेष
इस राशि वालों के लिए बृहस्पति का राशि परिवर्तन बहुत शुभफलदायक होगा। इनका कारोबार चमक उठेगा, नौकरी में भी सफलता मिलेगी। नया वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं। संतान, विवाह और प्रेम संबंधों के मामले में भी मेष राशि के लोगों का बृहस्पति देव पूरा साथ देंगे।
वृषभ
इन जातकों को शुरुआत में थोड़ी सी परेशानी आएगी लेकिन बाद में काम सफल होते जाएंगे। खासतौपर पर धन और कैरियर संबंधी मामलों में लाभ मिलेगा। कारोबार बृहस्पति के प्रभाव से फिर से चमक जाएगा। हालांकि आपको सेहत संबंधी समस्या हो सकती है, लेकिन वैवाहिक और प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी.
मिथुन
आपके लिए भी यह परिवर्तन शुभ फल देनेवाला होगा। आपको भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा, इसका लाभ उठाएं। आपकी राशि वालों के लिए सभी प्रकार की सुख शांति के योग बन रहे हैं। बृहस्पति देव के वक्री होकर धनु में आने से मिथुन राशिवालों को यात्रा पर जाना पड़ सकता है जोकि लाभदायक होगी.
कर्क
अगले करीब दो माह तक आपको लाभ ही लाभ होगा, इसलिए सभी अधूरे काम पूरे करने की कोशिश करना चाहिए। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी, भूमि—भवन, वाहन का सुख प्राप्त होने के योग हैं। इसके साथ ही आपके जीवन में प्रेमी—प्रेमिका भी आ सकती है।
सिंह
बृहस्पति देव के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में आपको लाभ प्राप्‍त होगा। घर और बाहर दोनों जगह पर सम्मान प्राप्त होगा. वैवाहिक जीवन सुख से कटेगा, प्रेम संबंध भी प्रगाढ होंगे। उच्चाधिकारियों से संपर्क बढ़ेगा जिनसे आपको लाभ होगा। फलदायक यात्रा का भी योग है.
कन्या
कारोबार और नौकरी में बृहस्पति देव आपको खासा लाभ करवाएंगे। विशेषकर नौकरी में उच्‍च अधिकारियों से काफी सहयोग प्राप्‍त होगा। यात्रा पर जाने का भी योग बन रहा है। वहीं वैवाहिक और प्रेम जीवन में भी खुशियां आएंगी.
तुला
बृहस्पति के प्रभाव से उच्‍च शिक्षा प्राप्‍त करने के इच्छुक जातकों को खासा लाभ हो सकता है।विशेषकर विद्यार्थी लाभान्वित होंगे. घर में धन का आगमन होगा. प्रेम जीवन में मधुरता बढेगी और पारिवारिक सुखों की भी प्राप्ति होगी।
वृश्चिक
वक्री बृहस्पति के धनु में आने से धन लाभ के योग बन रहे हैं। वक्री बृहस्पति के प्रभाव से प्रतिष्ठित लोगों से आपके संपर्क बनेंगे जिससे भविष्य में भी लाभ होगा। नौकरी में उच्‍चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा और आकस्मिक रूप से संपत्ति भी प्राप्‍त हो सकती है।
धनु
बृहस्पति का राशि परिवर्तन आपके लिए सर्वाधिक शुभफलदायक होगा। बृहस्पति इसी राशि में लौट रहे हैं जिससे सभी मनोरथ पूरे हो सकते है। पारिवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा, प्रेम जीवन भी मधुर बनेगा. संतान सुख मिलेगा और आपके रुके हुए काम फिर से बनने लगेंगे।
मकर
आपको कुछ संभलकर रहना होगा. पारिवारिक विवाद हो सकता है। अपने ही लोगों के बीच में आपसी मतभेद के कारण नुकसान उठाना पड सकता है, इस स्थिति को रोकें. बृहस्पति की कृपा से संतान की प्राप्‍त हो सकती है।
कुंभ
वक्री बृहस्पति आपके लिए उन्नति के योग बना रहे हैं। आपको अचानक धनलाभ हो सकता है। भूमि, भवन और वाहन का इंतजार भी खत्म हो सकता है। पारिवारिक जीवन और प्रेम जीवन भी मधुर बनेगा. संतान को भी सुख मिलेगा.
मीन
धनु में हो रहे वक्री बृहस्पति के कारण आप लोगों का कैरियर फिर चमक उठेगा और आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। आपके लिए बृहस्पति का यह राशि परिवर्तन बेहद लाभदायक रहेगा. प्रेमी—प्रेमिका से संबंध प्रगाढ बनेंगे और वैवाहिक जीवन में भी सुख प्राप्त होने के योग बन रहे हैं.

Home / Jaipur / Jupiter In Sagittarius – संवरेगा कैरियर, सुधरेगी आर्थिक स्थिति, इन लोगों का बेड़ा पार करेंगे बृहस्पति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो