scriptद्वितीय विश्व युद्ध की ऐसी लड़ाई जिसमें दोनों तरफ थी भारतीय फौज | kohima war | Patrika News
जयपुर

द्वितीय विश्व युद्ध की ऐसी लड़ाई जिसमें दोनों तरफ थी भारतीय फौज

-कोहिमा की ऐतिहासिक जंग को क्यों भूल गई दुनिया

जयपुरJul 08, 2019 / 04:38 pm

pushpesh

-कोहिमा की ऐतिहासिक जंग को क्यों भूल गई दुनिया

द्वितीय विश्व युद्ध की ऐसी लड़ाई जिसमें दोनों तरफ थी भारतीय फौज

जयपुर.

द्वितीय विश्व युद्ध को याद करते हुए दुनिया भारत की धरती पर लड़ी गई ऐतिहासिक जंग को भूल गई। कोहिमा वार के नाम से विख्यात इस युद्ध की 75वीं वर्षगांठ मनाने मुट्ठीभर लोग कोहिमा पहुंचे। विश्व युद्ध के दौरान 4 अप्रेल 1944 को जापानी सैनिकों ने मौजूदा नगालैंड की राजधानी कोहिमा पर हमला कर दिया। इधर ब्रिटिश भारतीय सेना की कमान विलियम स्लिम के पास थी। तीन महीने चले इस युद्ध में जापान को हार का सामना करना पड़ा। युद्ध में जापान के करीब 53 हजार सैनिक मारे गए थे। जबकि १६ हजार से ज्याद ब्रिटिश आर्मी सैनिक और काफी संख्या में नागा मारे गए थे। इसमें ब्रिटेन के अलावा भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका के सैनिक भी थे। जून के आखिर में मित्र राष्ट्रों की सेनाओं ने भयंकर युद्ध के जरिए जापानियों को यहां से खदेड़ दिया। इसके बाद जापानियों ने इम्फाल में पड़ाव डाल दिया। करीब ढाई महीने तीन चरणों में चले कोहिमा-इम्फाल युद्ध में जापानी सेना को मुंह की खानी पड़ी। ब्रिटिश इंडियन आर्मी ने जापानियों को हर मोर्चे पर मात दी। हैरानी की बात ये है कि युद्ध में दोनों तरफ से भारतीय सैनिक थे। विश्वयुद्ध के दौरान नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने देश को आजाद करवाने के लिए सही अवसर माना और जापान सरकार की मदद से अंग्रेजों को खदेडऩे की योजना बनाई। इधर नेताजी की आजाद हिंद फौज थी तो दूसरी ओर ब्रिटिश आर्मी में भी भारतीय थे। जापान की हार के साथ ये सपना पूरा नहीं हो सका। इतिहासकारों का मानना है कि जापान की मंशा विश्वयुद्ध में कोहिमा से इम्फाल तक सैन्य दीवार खड़ी करना था। लेकिन इस हार ने उसे दक्षिण एशिया में आगे बढऩे से रोक दिया।
युद्ध पर एक नजर-
-1939-45 तक 6 वर्ष चला द्वितीय विश्व युद्ध। बताया जाता है कि इसमें करीब पांच करोड़ से ज्यादा लोगों की जानें गई थी।
-चार अप्रेल 1944 से 22 जून 1944 तक तीन चरणों में लड़ी गई कोहिमा और इम्फाल की लड़ाई।
-53 हजार सैनिक मारे गए थे जापान सेना के इस युद्ध में। 16 हजार से ज्यादा ब्रिटिश आर्मी के मारे गए थे।
-85 हजार जापानी सैनिक थे जापान की सेना में। जबकि करीब पांच लाख सैनिक ब्रिटिश आर्मी में बताए जाते हैं।

Home / Jaipur / द्वितीय विश्व युद्ध की ऐसी लड़ाई जिसमें दोनों तरफ थी भारतीय फौज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो