scriptकोर्ट ने कहा-ऐसे आरोपियों को मृत्युदंड नहीं दिया तो समाज के लिए खतरा | kort ne kaha-aise aaropiyon ko mrtyudand nahin diya to samaaj ke lie k | Patrika News
जयपुर

कोर्ट ने कहा-ऐसे आरोपियों को मृत्युदंड नहीं दिया तो समाज के लिए खतरा

मां-बेटी की हत्या कर बलात्कार व लूट मामले में दो आरोपियों को फांसी की सजा

जयपुरFeb 19, 2020 / 05:40 pm

jagdish paraliya

 kort ne kaha-aise aaropiyon ko mrtyudand nahin diya to samaaj ke lie khatara   maan-betee kee hatya kar balaatkaar va loot maamale mein do aaropiyon ko phaansee kee saja  stet nyooj, kort nyooj, jajament nyooj, mardar nyooj, rep nyooj, pokso kort nyooj, kota nyooj, raajasthaan top nyooj Court said - If not punished such accused, threat to society

Two accused hanged in rape and robbery case after killing mother-daughter

सजा सुनने के बाद भी हंसते रहे आरोपी
कोटा. पोक्सो विशिष्ट न्यायालय क्रम संख्या-४ के विशिष्ट न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा द्वितीय ने मंगलवार को एक वर्ष पुराने मां-बेटी की हत्या, बेटी से बलात्कार व लूट के मामले में दोनों आरोपियों को दोषी मानते हुए फांसी की सजा से दंडित किया। न्यायाधीश ने फैसले में लिखा कि आरोपियों ने जब अपराध किया तब घर पर दो असहाय स्त्रियां अकेली थी।
आरोपियों ने न केवल लूट की वारदात को अंजाम दिया, बल्कि फरियादी की पोती से बलात्कार व दोनों महिलाओं की जघन्य हत्या की। एेसे अपराध से पूरे समाज की रूह सिहर गई। ये व्यक्तिगत अपराध नहीं, पूरे समाज के लिए खतरा है। एेसे में इस मामले को विरल से विरलतम माना गया है। आरोपियों को मृत्युदंड नहीं दिया जाता तो ये समाज के लिए खतरा होगा। विशिष्ट लोक अभियोजक धीरेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र निवासी एक सर्राफा व्यवसायी के घर में 31 जनवरी १९ की शाम को पुराने नौकर बूंदी जिले के बड़ी तीरथ गांव निवासी मस्तराम मीणा (३०) व साथी लोकेश मीणा (२०) मां-बेटी की नृशंस हत्या कर घर से जेवर, नकदी लूटकर फरार हो गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बेटी से बलात्कार की भी पुष्टि हुई। इस पर पुलिस ने हत्या, बलात्कार, लूट में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
न्यायालय ने मंगलवार सुबह सुनवाई में दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया। इसके बाद शाम को न्यायाधीश ने १७२ पेज के फैसले में दोनों आरोपियों को फांसी की सजा व ८०-८० हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।
इधर, किशोरी से बलात्कार के अभियुक्त को १४ वर्ष का कारावास
बांसवाड़ा. १३ वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार के मामले में कोर्ट ने दोषी अभियुक्त को १४ साल के कारावास की सजा सुनाई है। अभियुक्त नाबालिग होने पर सुरक्षित अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए हैं।
अभियोजन पक्ष के अनुसार तीन मई २०१८ को एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को परिवाद सौंपा कि उसकी पुत्री की आयु १३ वर्ष है। वह ३० अप्रेल को छोटी सरवा हाट में सामान लेने गई थी। करीब तीन बजे उसकी पुत्री को एक आरोपी मिली, जिसने हाट में घूमने की बात कही। पुत्री उसके साथ चली गई। बाद में पानी पीने के बहाने स्कू ल के हैंडपंप पर ले गई, जहां दो और आरोपी मौजूद थे। इसमें से एक नाबालिग आरोपी पुत्री को जबरन मोटर साइकिल पर बिठाकर उमरजोखा ले गया। रात्रि में वरसाला गांव लाया, जहां पुत्री के साथ बलात्कार किया।

Home / Jaipur / कोर्ट ने कहा-ऐसे आरोपियों को मृत्युदंड नहीं दिया तो समाज के लिए खतरा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो