scriptकर्जमाफी पर चुप्पी और कृषि कानूनों का विरोध कर किसानों को क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री- पूनियां | Krishi Bill Rajasthan Assembly Session Bjp Satish Poonia Attack | Patrika News
जयपुर

कर्जमाफी पर चुप्पी और कृषि कानूनों का विरोध कर किसानों को क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री- पूनियां

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रति निष्ठा जाहिर करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ विधानसभा सत्र बुलाकर किसानों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। जबकि संपूर्ण कर्जमाफी पर उनकी चुप्पी बनी हुई है।

जयपुरOct 31, 2020 / 06:04 pm

Umesh Sharma

कर्जमाफी पर चुप्पी और कृषि कानूनों का विरोध कर किसानों को क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री- पूनियां

कर्जमाफी पर चुप्पी और कृषि कानूनों का विरोध कर किसानों को क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री- पूनियां

जयपुर।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रति निष्ठा जाहिर करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ विधानसभा सत्र बुलाकर किसानों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। जबकि संपूर्ण कर्जमाफी पर उनकी चुप्पी बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत सहकारी संघवाद की बात करते हैं और केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ विधानसभा में संशोधन विधेयक लाए हैं, जबकि हकीकत यह है कि केन्द्र सरकार द्वारा बनाये गये किसी भी कानून के खिलाफ राज्य सरकार कोई कानून नहीं ला सकती, फिर भी इस तरह का षड्यंत्र रचा जा रहा है। बेहतर होता कि प्रदेश की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने, महिलाओं एवं बच्चियों के लिए प्रदेश में सुरक्षित माहौल देने, लूट, डकैती, हत्या, दलित अपराधों पर लगाम लगाने की चर्चा सदन में होती।
पूनियां ने कहा कि कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में सम्पूर्ण किसान कर्जमाफी का वादा किया था। खुद राहुल गांधी ने प्रदेश की एक जनसभा में 10 दिन में किसान कर्जमाफी का वादा किया था, लेकिन आज तक भी कर्जमाफी नहीं हुई, इस बारे में मुख्यमंत्री गहलोत मौन क्यों रहते हैं, क्यों वादा पूरा नहीं कर रहे हैं ? उन्होंने कहा कि वर्ष 2011, 2012, 2014 में कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक, असम, हिमाचल, मेघालय, हरियाणा में संविदा खेती की शुरुआत की गई थी, इस बात को कांग्रेसी भूल क्यों जाते हैं?

Home / Jaipur / कर्जमाफी पर चुप्पी और कृषि कानूनों का विरोध कर किसानों को क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री- पूनियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो