scriptपंचायत चुनावः अलवर-धौलपुर जिले में  दो उप जिला प्रमुख, 22 उपप्रधानों का चुनाव आज | Last phase of Panchayat elections in Alwar-Dholpur district | Patrika News
जयपुर

पंचायत चुनावः अलवर-धौलपुर जिले में  दो उप जिला प्रमुख, 22 उपप्रधानों का चुनाव आज

-सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा नामांकन, दोपहर 3 बजे शाम 5 बजे तक मतदान, दो जिला प्रमुख और 14 प्रधान बनाने में सफल रही कांग्रेस,अलवर जिले की 14 में से 10 पंचायतों और धौलपुर की 6 में से 4 पंचायतों में कांग्रेस के प्रधान

जयपुरOct 31, 2021 / 09:14 am

firoz shaifi

जयपुर। प्रदेश के अलवर और धौलपुर जिले में हो रहे पंचायत और जिला परिषद चुनाव के तहत शनिवार को हुए जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस को बड़ी बढ़त मिली है। कांग्रेस ने दोनों जिलों की 22 पंचायतों में से 14 पंचायतों में अपने प्रधान बनाए हैं तो वहीं दोनों जिला प्रमुख भी कांग्रेस के खाते में गए हैं।

इससे उत्साहित कांग्रेस अब दो उप जिला प्रमुख और 22 प्रधानों के चुनाव में जुट गई है। दो उप जिला प्रमुख और 22 को प्रधान के लिए आज चुनाव होना है। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक उप जिला प्रमुख और उप प्रधान के लिए नामांकन होगा। दोपहर 1 बजे 3 बजे तक नाम वापसी और उसके बाद 3 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और परिणाम जारी किया जाएगा।

उप जिला प्रमुख के लिए नामांकन जिला परिषद मुख्यालय और उप प्रधान के लिए नामांकन पंचायत मुख्यालय में होगा। उप जिला प्रमुख के चुनाव में जिला परिषद के निर्वाचित सदस्य भाग लेंगे तो वहीं उपप्रधान के चुनाव में पंचायत समिति के निर्वाचित सदस्य भाग लेंगे। उप जिला प्रमुख और उप प्रधान के चुनाव में भी सत्तारूढ़ कांग्रेस के नेताओं ने अपनी जीत के दावे किए हैं।

अलवर-धौलपुर में बना कांग्रेस का जिला प्रमुख
इससे पहले शनिवार को अलवर और धौलपुर जिले में कांग्रेस जिला प्रमुख के चुनाव में कांग्रेस को बड़ी सफलता हाथ लगी। दोनों ही जगह कांग्रेस के जिला प्रमुख बने। धौलपुर में जहां कांग्रेस को पूर्ण बहुमत था तो वहीं अलवर में भी कांग्रेस जिला प्रमुख बनवाने में कामयाब रही।

अलवर जिले की 14 में से 10 पंचायतों में कांग्रेस के प्रधान
प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने अलवर जिले की 14 पंचायतों में से 10 पंचायतों में कांग्रेस के प्रधान बने हैं इन पंचायतों में बानसूर, किशनगढ़ बास, कोटकासिम, लक्ष्मणगढ़, मालाखेड़ा, राजगढ़, रामगढ़, रैणी, थानागाजी और उमरैण हैं।

धौलपुर की 6 में से चार में कांग्रेस के प्रधान
वहीं धौलपुर जिले की भी 6 में से चार पंचायतों में कांग्रेस के प्रधान बने हैं। इनमें धौलपुर, बाड़ी, बसेड़ी, राजाखेड़ा और तिजारा है।

22 में से 6 पंचायतों में भाजपा के प्रधान
इधर इन दो जिलों में भाजपा को 22 पंचायतों में से केवल 6 पंचायतों में ही जीत मिली। इनमें गोविंदगढ़, कठूमर, मुंडावर, नीमराना और सैंपऊ है।

दो पंचायतों में निर्दलीय बने प्रधान
अलव और धौलपुर जिले की 22 में से 2 पंचायतें ऐसी भी हैं जहां निर्दलीय प्रधान बने हैं, इनमें अलवर जिले की बहरोड और धौलपुर जिले की सरमथुरा पंचायत है।

Home / Jaipur / पंचायत चुनावः अलवर-धौलपुर जिले में  दो उप जिला प्रमुख, 22 उपप्रधानों का चुनाव आज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो