जयपुर

Hit N Run : खाने पर पिता का इंतजार करता रहा 4 साल का बेटा….. लेकिन कभी नहीं आएंगे पिता

पिता की मौत के बारे में बेटे को अंदाजा तक नहीं है…।

जयपुरJan 21, 2022 / 12:29 pm

JAYANT SHARMA

जयपुर
राजधानी की सड़कों पर देर रात तेज रफ्तार में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की गलती से एक परिवार का चिराग हमेशा के लिए शांत हो गया। परिवार के लोग सदमे में हैं। पत्नी, मां और परिवार के अन्य लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। इस बीच चार साल के बेटे को यह नहीं पता कि परिवार वाले रो क्यों रहे हैं और घर पर आने जाने वाला हर व्यक्ति उसे क्यों दुलार रहा है……? पिता की मौत के बारे में बेटे को अंदाजा तक नहीं है…।
खाने पर पिता का इंतजार कर रहा था चार साल का बेटा, उसे पता नहीं पिता अब नहीं आएंगे
दरअसल वैशाली नगर निवासी कुलबीर सिंह कलेक्ट्री सर्किल के नजदीक स्थित एक पंाच सितारा होटल मे काम करते थे। वे हर रात करीब ग्यारह से साढे ग्यारह बजे के बीच घर पहुंचते थे और बेटे एवं परिवार के साथ खाना खाते थे। बेटा अपने पिता का इंतजार करता था। लेकिन बुधवार देर रात यह इंतजार खत्म हो गया। देर रात करीब साढे ग्यारह बजे कुलबीर जब अपनी बाइक से लौट रहे थे तो आम्रपाली सर्किल के नजदीक एक तेज रफ्तार कार ने कुलबीर को टक्कर मारी। बाइक, कार में ही फंसी रह गई और उसके बाद कार सवार बाइक को करीब दो सौ मीटर तक घसीट ले गया। उसके बाद कुलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। शव बुरी तरह से क्षति विक्षत हो गया। इस बीच कार सवार वहां से फरार हो गया। परिजनों का आरोप है कि कार सवार नशे मे था। पुलिस आसपास लगे सीसी कैमरों और अन्य माध्यमों से चालक की पडताल कर रही है।
परिवार मे मच रहा कोहराम, किसी को विश्वास नहीं हो रहा कि ये सब हुआ
उधर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कुलदीप के कजिन ब्रदर गगनदीप ने बताया कि भैया परिवार को संभालने वाले थे। कुछ समय पहले उनके पिता की मौत हो गई थी। मां और एक बड़ा भाई परिवार में हैं। बेहद मिलनसार और शांत कुलबीर भैया के बारे में परिवार के किसी भी व्यक्ति को भरोसा नहीं हो रहा कि वे अब हमारे बीच नहीं है। चार साल का बच्चा भी पिता को याद कर रहा है। उसे पिता की मौत का अंदाजा नहीं है। वह उनके आने का इंतजार कर रहा है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.