scriptटीम के साथ झालाना जंगल में घूमे अर्जुन, पैंथर न दिखने से निराश लौटे | leopard safari | Patrika News
जयपुर

टीम के साथ झालाना जंगल में घूमे अर्जुन, पैंथर न दिखने से निराश लौटे

मुंबई टीम तीन घंटे तक रही झालाना में
 

जयपुरFeb 17, 2019 / 12:53 pm

Avinash Bakolia

jaipur

टीम के साथ झालाना जंगल में घूमे अर्जुन, पैंथर न दिखने से निराश लौटे

जयपुर. क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपनी टीम के साथ शनिवार को झालाना जंगल में घूमने पहुंचे। यहां करीब तीन घंटे तक रहे और सफारी की, लेकिन पैंथर नहीं दिखा। जिससे उन्हें निराश लौटना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक दोपहर 3.15 तीन बजे तेंदुलकर मुंबई टीम के खिलाडिय़ों के साथ आए। तीन गाडिय़ों में खिलाडिय़ों ने शाम सवा छह बजे तक सफारी की। इस बीच वनकर्मियों ने उन्हें लेपर्ड दिखाने की काफी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। इस बीच अर्जुन तेंदुलकर के साथ वन कर्मियों, अधिकारियों एवं गार्ड ने फोटो खिंचवाई। टीम के सदस्यों को वहां लगी तस्वीरों को देखा। बताया जा रहा है कि इनके आने की सूचना को गोपनीय रखा गया था। हालांकि अर्जुन ने मैच के दौरान निराश किया, लेकिन उसकी एक झलक पाने को प्रशंसक उत्साहित दिखे। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने जयपुरवासियों का दिल जीत लिया। यह पहली बार होगा जब वह एसएमएस स्टेडियम में मुंबई टीम की ओर से खेल रहे थे।

Home / Jaipur / टीम के साथ झालाना जंगल में घूमे अर्जुन, पैंथर न दिखने से निराश लौटे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो