scriptजीवन के प्रति नजरिया बदलें | life | Patrika News
जयपुर

जीवन के प्रति नजरिया बदलें

हर किसी का परिस्थितियों को देखने का नजरिया अलग होता है इसलिए दूसरों की भी सुनें।

जयपुरSep 21, 2020 / 08:42 am

Kiran Kaur

हर साल आप किसी न किसी तरह के लक्ष्य बनाते हैं जैसे वजन कम करना, सफलता हासिल करना, घर खरीदना और परिवार के साथ समय बिताना आदि। ये ऐसे लक्ष्य हैं, जो आप जीवन में चाहते हैं। अक्सर इन लक्ष्यों को पाने के क्रम में कई प्रकार की समस्याएं आने लगती हैं और आप निराश हो जाते हैं। असल में निराश होने की बजाय आपको सबसे पहले नजरिया बदलना होगा ताकि समस्याओं को जीवन का एक हिस्सा मानते हुए सकारात्मकता के साथ इनका सामना किया जा सके।
हर हाल में बनी रहे इच्छाशक्ति: आप चीजों को दो तरह से देखते हैं। एक कि आपको यह काम करना है और उसे करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। अंतत: वह पूरा भी होता है। दूसरा, आप सोचते हैं कि ऐसा क्यों किया जाए, जीवन तो चल रहा है। यही वह रुकावट है, जो आगे बढऩे से रोकती है इसलिए इच्छाशक्ति को बनाए रखें।
नकारात्मक सोच को जीवन से निकाल दें: हर बुरी चीज मेरे साथ ही क्यों? क्या मैं इस लायक नहीं हूं? क्या यही मेरा जीवन है? इस तरह के सवाल जो आपको नकारात्मकता दें उन्हें जीवन से निकाल दें क्योंकि यदि कोई रुकावट आती है तो वह लक्ष्य तक पहुंचने के क्रम में सिर्फ एक बाधा है। ध्यान रहे कि अपनी क्षमता का इस्तेमाल करते हुए आपको सिर्फ आगे बढऩा है। क्षमताओं के लिए अपनी उपलब्धियों को देखें।
गुस्सा और चिड़चिड़ापन: जब आप असहज महसूस करते हैं तो गुस्सा और चिड़चिड़ापन जैसे भाव घेरने लगते हैं। इस दौरान साधारण कामों को करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसा होने पर दिमाग को किसी सकारात्मक पक्ष की ओर ले जाएं।
चीजों को समय दें: आपने कोई लक्ष्य तय किया और उसे पूरा होने में समय लग रहा है तो असहज न हों। जैसे वजन कम करने का लक्ष्य बनाया लेकिन तय समय तक वह पूरा नहीं हुआ तो निराश न हों बल्कि प्रयास जारी रखें।

Home / Jaipur / जीवन के प्रति नजरिया बदलें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो