scriptLocal Body Election : लॉ— आर्डर नहीं बिगड़ने देंगे, कानून व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे | Local Body Election, | Patrika News
जयपुर

Local Body Election : लॉ— आर्डर नहीं बिगड़ने देंगे, कानून व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे

( Rajasthan Local Body ) राज्य में स्थानीय निकाय के चुनाव ( Election )को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है।

जयपुरOct 23, 2019 / 03:52 pm

rahul

Local Body Election : लॉ— आर्डर नहीं बिगड़ने देंगे, कानून व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे

Local Body Election : लॉ— आर्डर नहीं बिगड़ने देंगे, कानून व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे

जयपुर 23 अक्टूबर
( Rajasthan Local Body ) राज्य में स्थानीय निकाय के चुनाव ( Election )को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बैठकों का चल रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त पीएस मेहरा ने बुधवार को गृह और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें आवश्यक निर्देश भी दिए।
बैठक सचिवालय स्थित आयुक्त के कक्ष में हुई। बैठक में पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) एमएल लाठर, गृह सचिव एलएन मीना, पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) हवासिंह घुमरिया, आयोग के उप सचिव अशोक जैन सहित कई अधिकारी। बैठक में पुलिस बल की उपलब्धता, पुलिस बलों को नियोजित करने के लिए कार्य योजना की प्रगति, नगर पालिका के संदर्भ में गत चार वर्षों में से तीन वर्ष से अधिक ठहराव या गृह जिले में पदस्थापित पुलिस अधिकारियों के स्थांनातरण सहित कई विषयों पर चर्चा की गई।
आयुक्त मेहरा ने कहा कि आयोग स्वतंत्र-निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए ऐसा सकारात्मक और निर्भीक माहौल बनाए कि प्रत्येक नागरिक निर्भय होकर मतदान कर सके। पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) लाठर ने आयोग को आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुश्तैद और तैयार है। चुनाव पूर्ण रूप से शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाए जाएंगे
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो