scriptशहरी सरकारों के चुनाव नतीजों में कांग्रेस को बढ़त | Local body election result congress bjp | Patrika News
जयपुर

शहरी सरकारों के चुनाव नतीजों में कांग्रेस को बढ़त

राज्य की 49 शहरी सरकारों के चुनाव नतीजों में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है।

जयपुरNov 19, 2019 / 10:42 am

rahul

EVM Fault

प्रतीकात्मक

भरतपुर, सांगोद, बांसवाड़ा, सीकर, झुंझनु, बाडमेर, नाथद्वारा, चूरू, हनुमानगढ़, कैथून, रावतभाटा में कांग्रेस का बनेगा बोर्ड,
उदयपुर, पुष्कर, ब्यावर, नसीराबाद, भीनमाल, पाली में भाजपा को बढत

जयपुर 19 नवंबर।
राज्य की 49 शहरी सरकारों के चुनाव नतीजों में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है। भरतपुर में कांग्रेस का बोर्ड बनना लगभग तय हो गया है, वहीं उदयपुर में अब तक चुनाव नतीजों में भाजपा को बढ़त मिली हुई है। प्रारम्भिक रुझानों में जैसलमेर, सांगोद, सीकर, बांसवाड़ा, झुंझुनू, बाड़मेर, छबड़ा, रावतभाटा, चूरू, नाथद्वारा, सिरोही, हनुमानगढ़, कैथून में कांग्रेस को बढ़त मिली हुई है, वहीं पुष्कर, ब्यावर, नसीराबाद, भीनमाल, पाली में भाजपा आगे चल रही है। कई निकायों में निर्दलीयों ने भी बाज़ी मारी है। 49 निकायों में हुए 16 नवंबर को हुए चुनाव में कुल 71.53 मतदाताओं ने अपने वोट डाले थे। सर्वाधिक मतदान अजमेर जिले की नसीराबाद नगरपालिका में 91.67 प्रतिशत दर्ज हुआ, जबकि सबसे कम उदयपुर नगर निगम में 53 प्रतिशत मतदान हुआ।
जोशी के इलाके में कांग्रेस का बोर्ड—
स्पीकर सीपी जोशी के क्षेत्र में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए नाथद्वारा में भाजपा को पीछे छोड दिया है और यहां कांग्रेस को बहुमत मिला है।
बांसवाड़ा में मिला कांग्रेस को बहुमत— बांसवाड़ा नगर निकाय चुनाव के तहत बांसवाड़ा नगर परिषद में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है। यहां सूचना केंद्र में मतगणना के बाद जारी चुनाव परिणाम में 60 वार्डों में कांग्रेस ने 37 वार्ड पर अपना कब्जा किया जबकि भाजपा 20 सीटों पर सिमट कर रह गई है जबकि तीन वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने फतह की है।

निर्दलीयों ने बाजी मारी—
महुवा नगरपालिका के चुनाव परिणाम में निर्दलीयों ने बाजी मारी है। यहां निर्दलीय ने 13 वार्डो में बाजी मारी है। कांग्रेस ने 8 और भाजपा 4 वार्डो में चुनाव जीती है। इसी तरह श्रीगंगानगर नगर परिषद में किसी को भी बहुमत नहीं मिला है।
65 वार्डो में से भाजपा 24, निर्दलीय 22 व कांग्रेस के 19 प्रत्याशी चुनाव जीते है।
हनुमानगढ़ में बना रिकॉर्ड — हनुमानगढ़ नगर परिषद चुनाव में इस बार चुनाव परिणामों ने विशेष रिकॉर्ड बना है। कांग्रेस ने पहली बार तीन दम्पत्तियों को प्रत्याशी बनाया था। इसमे वार्ड 1 व 19 से गणेश बंसल व पत्नी संतोष बंसल, वार्ड 8 से सुमित रिणवा व वार्ड 14 से सुमित की पत्नी मंजू देवी और वार्ड 28 से अनिल खींचड़, वार्ड 29 से अनिल की पत्नी सुशीला देवी को चुनाव मैदान में उतारा गया था। इन तीनों दम्पत्तियों ने चुनाव में जीत हासिल की है।
खाटू में भाजपा का बोर्ड— खाटू नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनना लगभग तय हो गया है। अब तक 9 सीटों पर भाजपा और तीन सीटों पर कांग्रेस जीती है। तीन सीटों पर निर्दलीयों की जीत हुई है।
रावतभाटा में विधुड़ी की बल्ले-बल्ले — रावतभाटा में 20 साल बाद कांग्रेस को बड़ा बहुमत मिला है। 29 वार्डों में कांग्रेस ने ने जीत दर्ज की और भाजपा 9 वार्डों पर सिमट गई। दो वार्ड में निर्दलीय जीते है। इसमें कांग्रेस के बेगूं से विधायक राजेन्द्र विधुडी की बल्ले बल्ले हो गई है।

पार्षदों की बाडाबंदी— कई निकायों में निर्दलीय बडी संख्या में जीते है और उनकी भूमिका बोर्ड बनाने में रहेगी। इस वजह से भाजपा और कांग्रेस अपने अपने पार्षदों की बाडाबंदी कर रही है और निर्दलीयों को साथ लेने की कोशिश में है।
26 को निकाय प्रमुख का चुनाव—
पार्षद के नतीजे आने के बाद अब 20 नवंबर को निकाय प्रमुख की अधिसूचना जारी हो जाएगी और मतदान 26 नवंबर को होगा। उपाध्यक्ष का चुनाव 27 नवंबर को होगा।

Home / Jaipur / शहरी सरकारों के चुनाव नतीजों में कांग्रेस को बढ़त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो