scriptशुरुआती रुझानों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, राजस्थान में सभी 25 सीटों पर भाजपा आगे | lok sabha election 2019 rajasthan Latest update | Patrika News
जयपुर

शुरुआती रुझानों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, राजस्थान में सभी 25 सीटों पर भाजपा आगे

राजस्थान में शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी 2014 का परिणाम दोहराती हुई नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस का सूपड़ा साफ होता हुआ नजर आ रहा है।

जयपुरMay 23, 2019 / 10:03 am

santosh

जयपुर। राजस्थान में शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी 2014 का परिणाम दोहराती हुई नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस का सूपड़ा साफ होता हुआ नजर आ रहा है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, प्रदेश की कुल 25 सीटों में से 24 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार आगे हैं। वहीं एक पर आरएलपी उम्मीदवार हनुमान बेनीवाल बढ़त बनाए हुए हैं।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित 25 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

आपको बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राजस्थान की पूरी की पूरी 25 सीटें जीतीं थी। लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 19 लोकसभा सीटों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित 25 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। लोकसभा चुनाव परिणाम से साफ हो जाएगा कि मंत्रियों की अपने क्षेत्र में कितनी पकड़ है। सभी मंत्रियों के सामने अपने विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशियों को बढ़त दिलवाने की चुनौती है।
कहां किसकी परीक्षा
जोधपुर : अशोक गहलोत (सरदारपुरा) तथा सालेह मोहम्मद (पोकरण)
टोंक-सवाई माधोपुर : सचिन पायलट (टोंक)

जयपुर : प्रताप सिंह खाचरियावास (सिविल लाइंस)
जयपुर ग्रामीण : लाल चंद कटारिया (झोटवाड़ा) तथा राजेंद्र सिंह यादव (कोटपूतली)
बीकानेर : बुलाकीदास कल्ला (बीकानेर वेस्ट) तथा भंवर सिंह भाटी (कोलायत)
कोटा : शांति धारीवाल (कोटा नॉर्थ)

दौसा : परसादी लाल मीणा (लालसोट) तथा ममता भूपेश (सिकराय)
चूरू : मास्टर भंवर लाल मेघवाल (सुजानगढ़)

अजमेर : डॉ. रघु शर्मा (केकड़ी)
झालावाड़-बारां : प्रमोद भाया (अंता)
भतरपुर : विश्वेंद्र सिंह (कुम्हेर-डीग), भजन लाल जाटव (वैर) तथा डॉ. सुभाष गर्ग (भरतपुर)
बाड़मेर : हरीश चौधरी (बायतू)

करौली-धौलपुर : रमेश चंद्र मीणा (सपोटरा)
चित्तौडग़ढ़ : उदयलाल आंजना (निंबाहेड़ा)

सीकर : गोविंद सिंह डोटासरा (लक्ष्मणगढ़)
बांसवाड़ा : अर्जुन सिंह बामनिया (बांसवाड़ा)
जालोर : सुखराम विश्नोई (सांचोर)
भीलवाड़ा : अशोक चांदना (हिंडोली)

अलवर : टीकाराम जूली (अलवर रूरल)

Home / Jaipur / शुरुआती रुझानों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, राजस्थान में सभी 25 सीटों पर भाजपा आगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो