scriptJaipur Rural Seat Election LIVE : राजस्थान की इस लोकसभा सीट पर बीजेपी—कांग्रेस के बाद लोगों ने नोटा पर जताया सबसे ज्यादा भरोसा | Rajasthan Loksabha Election 2019 Jaipur Rural Seat Update | Patrika News
जयपुर

Jaipur Rural Seat Election LIVE : राजस्थान की इस लोकसभा सीट पर बीजेपी—कांग्रेस के बाद लोगों ने नोटा पर जताया सबसे ज्यादा भरोसा

Jaipur Rural Seat Election LIVE : जयपुर ग्रामीण लोकसभ सीट पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बाद नोटा तीसरे नम्बर पर है।

जयपुरMay 23, 2019 / 01:31 pm

Nidhi Mishra

loksabha election 2019 jaipur rural seat update

loksabha election 2019 jaipur rural seat update

जयपुर। Jaipur Rural Seat Election LIVE : जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बाद नोटा तीसरे नम्बर पर है। लोगों ने तीसरे नम्बर पर इस पर ही भरोसा जताया है। पांच राउंड की गिनती के बाद नोटा तीसरे स्थान पर था। नोटा पर 2485 थंब इंप्रेशन पड़े। वहीं कांग्रेस की कृष्णा पूनिया को अब तक 290479 और भारतीय जनता पार्टी के राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को 562515 वोट मिले हैं।
भाजपा मुख्यालय में खुशी का माहौल

अभी तक के नतीजों के चलते राजधानी जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल हैं। कार्यकर्ता यहां मोदी—मोदी, नमो—नमो के नारे लगा रहे हैं। राजधानी जयपुर की शहर सीट और ग्रामीण सीट पर तो भाजपा प्रत्याशियों ने अपनी बढ़त बनाई ही है। वहीं जोधपुर कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत भी पीछे चल रहे हैं।

आतिशबाजी के जरिए मनाई जा रही खुशी
वहीं बीजेपी की ओर से कई लोकसभा क्षेत्रों में अभी से ही आतिशबाजी के जरिए खुशियां मनाई जा रही हैं। बीजेपी सभी सीटों पर बढ़त में है और इसी वजह से कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है। इसी वजह से जगह जगह पर जश्न का माहौल नजर आ रहा है।

जयपुर शहर
छठवां राउंड
हवामहल
रामचरण बोहरा : 8155
ज्योति खंडेलवाल : 3362

विद्याधर नगर :
बोहरा : 8825
ज्योति : 1708

सिविल लाइन :
बोहरा : 5701
ज्योति : 5189

किशन पोल :
बोहरा : 6482
ज्योति : 3533
आदर्श नगर
बोहरा : 2817
ज्योति : 8779

मालवीय नगर
बोहरा : 9165
ज्योति : 9084

सांगानेर
बोहरा : 7879
ज्योति : 2095

बगरु
बोहरा : 7931
ज्योति : 3745

कुल
बोहरा : 56955
ज्योति : 31395
अभी तक :
राम चरण बोहरा – 317193
ज्योति खंडेलवाल – 1,94,666
बोहरा को 1.23 लाख की बढ़त

लोकसभा चुनाव 2019 के आधिकारिक नतीजे आने से पहले ही सोशल मीडिया पर ‘मोदी-मोदी’ शुरू हो गया। शुरूआती रुझानों में एनडीए प्रत्याशियों की बढ़त के बाद से #ModiAaRahaHai ज़बरदस्त ट्रेंड होने लग गया। यूज़र्स ने इस प्लेटफॉर्म पर आकर अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया दी।
राजस्थान में सभी सीटों पर ‘कमल’ को बढ़त
राजस्थान में भारतीय जता पार्टी (भाजपा) लोकसभा की सभी 25 सीटों दस बजे तक की मतगणना में राज्य में सत्तारुढ कांग्रेस से आगे चल रही है। 25 में से 24 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार तथा एक सीट पर गठबंधन दल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार से आगे चल रहे है।
वहीं चार केन्द्रीय मंत्री सहित सोलह सांसद अपने क्षेत्रों में नौ से करीब एक लाख पचास हजार मतों की बढ़त बनाये हुए है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंतसिंह भी झालावाड़-बारां से आगे है। जोधपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से पीछे चल रहे है।

Home / Jaipur / Jaipur Rural Seat Election LIVE : राजस्थान की इस लोकसभा सीट पर बीजेपी—कांग्रेस के बाद लोगों ने नोटा पर जताया सबसे ज्यादा भरोसा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो