31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस ने जताया ज्योति पर बड़ा भरोसा, बनाया जयपुर से प्रत्याशी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 28 Mar 2019, 11:49 PM IST

jyoti khandelwal

कांग्रेस ने जताया ज्योति पर बड़ा भरोसा, बनाया जयपुर से प्रत्याशी

जयपुर। कांग्रेस ने लम्बे इंतजार के बाद देर रात प्रदेश की 25 में से 19 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। हालांकि अभी पहले फेज की 13 में से 9 सीटों पर ही उम्मीदवार उतारे गए हैं। ऐसे में कांग्रेस को दूसरी सूची जल्द जारी करने होगी। 6 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा बाद में होगी। बताया जा रहा है कि इन सीटों पर अभी पार्टी नेताओं को और मंथन करने के लिए कहा गया है। जयपुर शहर लोकसभा सीट से पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल को टिकट दिया है। देर रात जयपुर शहर लोकसभा सीट का टिकट मिलने के बाद ज्योति खंडेलवाल दिल्ली से जयपुर के लिए रवाना हो गई।

जताया बड़ा भरोसा
कांग्रेस ने जयपुर शहर लोकसभा सीट पर शहर की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल पर एक बार फिर से बड़ा भरोसा जताया है। स्थानीय निकायों में पहली बार हुए महापौर के सीधे चुनाव में ज्योति खंडेलवाल महापौर निर्वाचित हुई थी। उस समय ज्योति भाजपा की सुमन शर्मा को हराकर महापौर बनी थी। वह चुनाव एक तरीके से लोकसभा चुनाव की तरह ही देखा गया था। जिसमें पूरे जयपुर शहर के मतदाता शामिल थे।

जोशी को लगा झटका
ज्योति खंडेलवाल गुरुवार को दिल्ली पहुंची थी। यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व अन्य वरिष्ठ नेताओं से मिली। खंडेलवाल ने अपनी उम्मीदवारी का मजबूत पक्ष रखा था। उधर खंडेलवाल को जयपुर शहर से टिकट मिलने पर संभावित माने जा रहे उम्मीदवार महेश जोशी को तगड़ा झटका लगा है। जोशी 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी थे। इसमें महेश जोशी भाजपा प्रत्याशी रामचरण बोहरा से पांच लाख से भी अधिक मतों से पराजित हुए थे। इसके बावजूद जोशी को ही कांग्रेस का संभावित उम्मीदवार माना जा रहा था।