scriptराजे के रोड शो में ऐसा होगा शक्ति प्रदर्शन, भाजपा ने की ये तैयारियां… | Loksabha election 2019 : Vasundhara raje road show in jaipur | Patrika News
जयपुर

राजे के रोड शो में ऐसा होगा शक्ति प्रदर्शन, भाजपा ने की ये तैयारियां…

जयपुर में भाजपा का बड़ा रोड शो

जयपुरMay 03, 2019 / 04:19 pm

Deepshikha Vashista

Jaipur

राजे के रोड शो में ऐसा होगा शक्ति प्रदर्शन, भाजपा ने की ये तैयारियां…

जयपुर.प्रदेश में लोकसभा चुनाव ( Loksabha Election ) के दूसरे और अंतिम चरण का चुनावी शोर शनिवार शाम को थम जाएगा। ऐसे में शुक्रवार और शनिवार को भाजपा प्रचार में पूरी ताकत झोंक रही है। पार्टी बड़े नेताओं की अधिक से अधिक सभाओं पर जोर दिया जा रहा है। नेताओं के चुनावी दौरे बढ़ा दिए गए हैं।
इसी के तहत शनिवार को जयपुर में भाजपा का बड़ा रोड शो आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे शामिल होंगी, वो जयपुर शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी रामचरण बोहरा के लिए प्रचार करेंगी। लोकसभा चुनाव 2019 में वसुधंरा राजे का जयपुर में पहला रोड शो है। शो के लिए भाजपा पार्टी ने पूरी तैयार कर ली है। वहीं जयपुर पुलिस ने शो के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैयारी कर ली है।
यह है रोड शो का रूट

वसुंधरा राजे ( Vasundhara Raje ) जयपुर शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी रामचरण बोहरा ( ramcharan bohra ) के साथ चारदीवारी में रोड शो करेंगी। रोड शो सुबह दस बजे शुरु होगा।
भाजपा शहर अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता ने बताया कि शोड शो की शुरुआत गोविन्ददेवजी मंदिर के दर्शन के साथ होगी। शो गोविंददेवजी मंदिर से शुरु होकर बड़ी चौपड़ पहुंचेगा। यहां कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। यहां से रोड शो जौहरी बाजार सहित विभिन्न मुख्य बाजार होते हुए चांदपोल हनुमान मंदिर पहुंचेगा। क्षेत्र में जगह—जगह व्यापारिक संगठन और भाजपा कार्यकर्ता रोड शो का स्वागत करेंगे।
यातयात हो सकता है बाधित

रोड शो परकोटे में हो रहा है, साथ ही यह पीक टाइम पर हो रहा है। ऐसे में परकोटे में यातायात की व्यवस्था बाधित रह सकती है। ऐसे में शहरवासी शो के दौरान परकोटे की ओर नहीं जाएं, वरना लोगों को जाम की स्थिती से भी दो.चार होना पड़ सकता है। यातायात पुलिस सूत्रों के मुताबिक रोड शो के दौरान यातयात व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है। इस दौरान पार्किंग की अलग व्यवस्था और रूट डायवर्जन किया जा सकता है।

Home / Jaipur / राजे के रोड शो में ऐसा होगा शक्ति प्रदर्शन, भाजपा ने की ये तैयारियां…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो