scriptप्रथम पूज्य का हुआ पंचामृत अभिषेक, करवाई नवीन पोशाक धारण | Lord Ganesha's panchamrit abhishek on pushya nakshatra in jaipur | Patrika News
जयपुर

प्रथम पूज्य का हुआ पंचामृत अभिषेक, करवाई नवीन पोशाक धारण

मोतीडूंगरी गणेशजी मंदिर में 251 किलो दूध, 21 किलो दही, सवा पांच किलो घी, 21 किलो बूरा, शहद, केवड़ा जल से अभिषेक किया गया, गणपति सहस्त्रनाम से 1008 मोदक अर्पित किए गए
 

जयपुरFeb 08, 2020 / 04:26 pm

pushpendra shekhawat

ganesh g

प्रथम पूज्य का हुआ पंचामृत अभिषेक, करवाई नवीन पोशाक धारण

हर्षित जैन / जयपुर। पुष्य नक्षत्र के मौके पर शनिवार को शहर के सभी गणेश मंदिरों में पुष्याभिषेक किया गया। इस दौरान भगवान लंबोदर का पंचामृत अभिषेक किया गया। बड़ी संख्या में भक्तो ने प्रथम पूज्य के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान नए वाहनों को पूजा के लिए लोग मंदिर भी पहुंचें।
मोतीडूंगरी गणेशजी मंदिर में महंत कैलाश शर्मा के सान्निध्य में सुबह 251 किलो दूध, 21 किलो दही, सवा पांच किलो घी, 21 किलो बूरा, शहद, केवड़ा जल से अभिषेक किया गया। गणपति सहस्त्रनाम से 1008 मोदक अर्पित किए गए। कई विदेशी सैलानी भी मंदिर पहुंचे। शाम को नवीन पोशाक धारण करवाकर फूल बंगले में विराजमान किया गया। इससे पहले अभिषेक के बाद भक्तों को हल्दी की गांठ और रक्षा सूत्र बांटे गए।
ब्रह्मपुरी माउंट रोड स्थित नहर के गणेशजी मंदिर में महंत जय शर्मा के सान्निध्य में गजानन के पंचामृत से अभिषेक कर जल से अभिषेक करवाया गया। इसके बाद नवीन पोशाक धारण कराया।बड़ी चौपड़ स्थित ध्वजाधीश गणेश मंदिर में पंचामृत अभिषेक हुआ। गणेशजी का अभिषेक कर विशेष शृंगार किया गया।
बंगाली बाबा आश्रम गणेश मंदिर में पं. जगदीश शर्मा ने अभिषेक किया। सूरजपोल स्थित श्वेत सिद्धी विनायक गणेश मंदिर में महंत मोहन लाल पांडे के सान्निध्य में भक्तों ने दूध से अभिषेक किया। इस दौरान यज्ञ में पूर्णाहूति भी दी गई।
गलता गेट स्थित गीता गायत्री मंदिर में अभिषेक हुआ। चांदपोल गेट के बाहर परकोटे वाले गणेशजी मंदिर में गजानन का अभिषेक के बाद अन्य कार्यक्रम हुए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो