scriptBJP प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी मंत्र, विधानसभा चुनावों में ये रहेगी रणनीति | Madan lal saini Speech in BJP Headquarter for Vidhansabha Election2018 | Patrika News
जयपुर

BJP प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी मंत्र, विधानसभा चुनावों में ये रहेगी रणनीति

www.patrika.com/rajasthan-news/

जयपुरAug 12, 2018 / 09:00 pm

rohit sharma

bjp rahasthan

madan lal saini

जयपुर ।

प्रदेश में चल रही चुनावों की तैयारियों के बीच भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में नेशन फर्स्ट कार्यशाला में बीजेपी के कार्यकर्ताओं में आगामी चुनावों की तैयारियों के लिए अलख जगाई।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य मदन लाल सैनी ने कहा है कि भारतीय जनसंघ के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रवाद की अलख जगाने के लिए भूखे प्यासे रहकर भी काम किया है और उसी का नतीजा है कि हम कश्मीर में एक निशान, एक प्रधान, एक विधान की नीति लागू करवा पाए।

सैनी प्रदेश भाजपा मुख्यालय में रविवार को नेशन फस्र्ट कार्यशाला में प्रबुद्ध नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद की उसी भावना पर चलते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को आगे बढऩा है और 2018 के विधानसभा चुनावों में तथा 2019 के लोकसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने काम लक्ष्य हासिल करना है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कोठारी ने कार्यशाला की प्रस्तावना में कहा कि पार्टी व सरकार की योजनाओं को राज्य के प्रत्येक कोने में पहुंचाने के लिए यह जरूरी है कि हम छोटे से छोटे स्तर तक प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन कर आमजन से संवाद कर उनमें राष्ट्र सर्वोपरि की भावना को पैदा करें।
डॉ. एस.एस. अग्रवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नगर निगम से लेकर नगरपालिका स्तर तक प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन कराने के लिए प्रबुद्ध वर्ग की मजबूत टीम तैयार करके प्रभावी तरीके से जनता तक अपनी बात पहुंचाने का काम करें।
साथ ही सैनी ने राजस्थान में चुनावों के नेतृत्व को साफ करते हुए कहा कि भाजपा मेें सर्वसम्मत नेता मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे है और आगे भी राजे ही मुख्यमंत्री बनेंगी। सीएम वसुंधरा राजे की अगुवाई में ही चुनाव लड़ा जाएगा।

Home / Jaipur / BJP प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी मंत्र, विधानसभा चुनावों में ये रहेगी रणनीति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो