scriptभक्ति भाव से घर-घर मनाएंगे भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव | mahaveer jatyanti mahotsav 2020 janm kalyanak mahotsav | Patrika News
जयपुर

भक्ति भाव से घर-घर मनाएंगे भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव

mahaveer jayanti mahotsav 2020: दुनिया को जीओ और जीने दो का संदेश देने वाले जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2619वां जन्म कल्याणक महोत्सव) (महावीर जयंती) जैन धर्मावलम्बी कल सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे। कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन तोडऩे के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण इस बार जैन समाज की ओर से महावीर जयंती पर किसी प्रकार का कोई सामूहिक आयोजन नहीं होगा। लॉकडाउन में मंदिर बंद होने से जन्माभिषेक व पूजा-अर्चना के सामूहिक आयोजन भी नहीं होंगे।

जयपुरApr 05, 2020 / 10:51 pm

Devendra Singh

Mahaveer Jayanti

महावीर जयंती

जयपुर। दुनिया को जीओ और जीने दो का संदेश देने वाले जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी ( bhagawan mahaveer swami ) का 2619वां जन्म कल्याणक महोत्सव ( janm kalyanak mahotsav ) (महावीर जयंती) जैन धर्मावलम्बी कल सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे। कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन तोडऩे के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण इस बार जैन समाज की ओर से महावीर जयंती पर किसी प्रकार का कोई सामूहिक आयोजन नहीं होगा। लॉकडाउन में मंदिर बंद होने से जन्माभिषेक व पूजा-अर्चना के सामूहिक आयोजन भी नहीं होंगे। जैन संतों के आह्वान पर व सरकार की ओर से जारी एडवाजरी का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंस रख कर घरों में ही पूजा-अर्चना करेंगे। इसके लिए मुनि सुधा सागर, मुनि प्रमाण सागर, मुनि प्रज्ञा सागर सहित कई जैन संतों ने समाज से अपील की है।
घरों में ऐसे मनाएंगे उत्सव
सुबह बालिकाएं व महिलाएं घर के बाहर रंगोली बनाकर 5 या 24 दीपक प्रज्ज्वलित करेंगी। जैन समाज के लोग सुबह 7 बजे घर में चौकी पर महावीर स्वामी की तस्वीर विराजमान कर उसके चारों ओर रंगोली बनाकर उस पर एक कलश स्थापित कर 5 या 13 दीपक जलाकर महावीराष्टक या महावीर चालीसा का पाठ कर अष्ट द्रव्य से पूजा करेगें। राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’ ने बताया कि सुबह 8 बजे 5 मिनट तक घर की छत पर या बरामदे में मधुर ध्वनि नाद करते हुए भगवान की जय-जयकार करेगे। घंटानाद, थाली, ताली बजाकर भगवान महावीर के जयघोष लगाएंगे। इसके बाद 8.30 बजे तक भगवान का अभिषेक, शांतिधारा के बाद भगवान महावीर की अष्ट द्रव्य से भक्तिभाव से पूजा अर्चना की जाएगी। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन ने बताया कि शाम 6 बजे आरती के बाद भक्तामर स्तोत्र अनुष्ठान, भजन संध्या आदि कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही सजावट व आरती आदि प्रतियोगिता भी होगी।

Home / Jaipur / भक्ति भाव से घर-घर मनाएंगे भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो