scriptMahtma Gandi 150 Jaynti गहलोत ने फिर साधा केंद्र पर निशाना कहा राष्ट्रवाद से ज्यादा जरूरी मानवतावाद | Mahtma Gandi 150 Jaynti ashok gahlot target bjp govermnet | Patrika News
जयपुर

Mahtma Gandi 150 Jaynti गहलोत ने फिर साधा केंद्र पर निशाना कहा राष्ट्रवाद से ज्यादा जरूरी मानवतावाद

गहलोत ने फिर साधा केंद्र पर निशाना कहा राष्ट्रवाद से ज्यादा जरूरी मानवतावाद

जयपुरOct 04, 2019 / 05:32 pm

KAMLESH AGARWAL

CM gahlot said in tanot-SP will take action against illicit officials

तनोट में मुख्यमंत्री ने कहा-‘भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई करेंगे एसपी, दी जा रही शक्तियां’

जयपुर।

महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर बिड़ता सभागार में खादी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अशोक गहलोत के साथ मंत्री बीडी कल्ला, गोविंद सिंह डोटासरा, सुभाष गर्ग, ममता भूपेश के साथ गांधीवादी विचारक डॉ सुदर्शन अयंगर और दूसरे तमाम वक्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से बिना नाम लिए केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में वर्तमान में जिस तरह का माहौल है उसमें गांधी के विचार और सिद्धांत काफी महत्वपूर्ण हो जाते हैं।
कार्यक्रम की शुरूआत में एमएसएमई के प्रिंसिपल सचिव ने कहा कि खादी पर पचास फीसदी की छूट दिए जाने के बाद खादी की बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है करीबन एक करोड़ रूपए तक खादी की बिक्री हो रही है जो काफी महत्वपूर्ण है। इसके बाद गांधीवादी विचारक प्रो अयंगर ने भी खादी को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की बात कहते हुए कहा कि खादी एक विचार है और इंकोफ्रेंडली कपड़ा है जो सर्दी में गर्म और गर्मी में ठंडा रहता है। जिसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि खादी की उन्नति के लिए जो कुछ किया जा सकता है उसे करना चाहिए। इसके बाद एक बार फिर गहलोत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में भय अविश्वास का माहौल है जो चिंताजनक है राजस्थान में सालभर गांधी के संबंध में कार्यक्रम चलने वाले हैं जिसकी वजह से घर घर तक गांधी के विचार पहुंचे ऐसे प्रयास किए जाएगें।
राष्ट्रवाद से बड़ा मानवतावाद

भाजपा ने इन दिनों पूरे देश में राष्ट्रवाद का नारा दिया हुआ है और माना जा रहा है कि बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इसे मुद्दा बनाने में सफलता हासिल की। इस पर निशाना साधते हुए गहलोत ने कहा कि राष्ट्रवाद बड़ी चीज है इसमें दोराय नहीं है लेकिन इससे बढ़कर मानवतावाद है जिस पर काम होना चाहिए। इंदिरा गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने अपना बलिदान कर दिया लेकिन खालिस्तान नहीं बनने दिया और राजीव गांधी को सबसे युवा प्रधानमंत्री बताते हुए तकनीक और मोबाइल कंप्यूटर का श्रेय राजीव गांधी को दिया।
ग्राम स्वराज में योगदान
अशोक गहलोत ने खादी को ग्रामोत्थान और ग्राम स्वराज से जोड़ते हुए कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने दो अक्टूबर से ग्राम स्वराज की शुरूआत की थी और राजीव गांधी ने 73 और 74 वे संविधान संशोधन के जरिए ग्राम स्वराज को सार्थक किया उनको अधिकार दिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो