scriptराजस्थान के इस शख्स की थी शर्मनाक ‘प्लानिंग’, कांग्रेस प्रवक्ता की बेटी से रेप की दी थी धमकी | Man Arrested Over Twitter Threats To Congress Priyanka Chaturvedi | Patrika News

राजस्थान के इस शख्स की थी शर्मनाक ‘प्लानिंग’, कांग्रेस प्रवक्ता की बेटी से रेप की दी थी धमकी

locationजयपुरPublished: Jul 06, 2018 12:56:25 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

Man Arrested Over Twitter Threats To Congress Priyanka Chaturvedi
जयपुर/ नई दिल्ली।

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी की बेटी को सोशल मीडिया पर रेप की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्त में आ गया है। आरोपी शख्स को मुंबई पुलिस ने गिरफ्त में लिया है। गिरफ्तारी अहमदाबाद से हुई है। पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी शख्स राजस्थान के अजमेर का रहने वाला है।
पुलिस जानकारी के मुताबिक़ जिस शख्स को इस शर्मनाक करतूत के सिलसिले में गिरफ्त में लिया गया है उसका नाम गिरीश माहेश्वरी है। मुंबई की गोरेगांव पुलिस ने इस सम्बन्ध में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी पर ट्विटर के जरिए प्रियंका के एकाउंट पर उनकी बेटी से रेप करने की धमकी देने का संगीन आरोप है।
पकड़ा गया आरोपी गिरीश महेश्वरी मूलरूप से राजस्थान से ताल्लुक रखता है। जानकारी में सामने आया है कि वो करीब सात से आठ साल से बावला में रहता है। साणंद-बावला रोड पर एक एग्रो फूड कंपनी में एकाउंटेंट के रूप में काम करता है और वहीं पर किराणे की छोटी दुकान चलाता है। इस मामले में प्रियंका की ओर से ट्विटर के जरिए ही आरोपी की करतूत को सार्वजनिक करने पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी संज्ञान लिया। सिंह ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
आरोपी बीजेपी कार्यकर्ता?
गुरुवार को मुंबई पुलिस की गिरफ्त में आया गिरीश माहेश्वरी मामले में एक और नया मोड आया है। अब इस मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा है कि प्रियंका चतुर्वेदी की बेटी को रेप की धमकी देने वाला ये शख्स भारतीय जनता पार्टी से ताल्लुक रखता है।

दावा किया जा रहा है कि आरोपी गिरीश माहेश्वरी बीजेपी इकाई मे अकाउंटेंट का काम करता है। ट्विटर पर प्रशांत कुमार नाम के एक जर्नलिस्ट ने इस बात का दावा किया है। प्रशांत कुमार ने एक फोटो ट्वीट की है, जिसमें आरोपी गिरीश माहेश्वरी के फेसबुक प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट है। इस फोटो में दिख रहा है कि गिरीश भारतीय जनता पार्टी का अकाउंटिंग एसोसिएट है। गिरीश की टाइमलान पर कई ऐसी पोस्ट हैं, जिससे ये पता चल रहा है कि वो बीजेपी सपोर्टर है।

ये है मामला
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को सोशल मीडिया पर उनकी दस साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने की धमकियां दी जा रही थी। उस शख्स की पहचान तो काफी दिन पहले कर ली गई थी, लेकिन गिरफ्तारी गुरुवार को हुई है। मुंबई पुलिस ने आरोपी गिरीश को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपित को मुंबई लाकर यहां की एक अदालत के सामने पेश किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो