scriptपत्नी के रूठकर पीहर जाने से था परेशान, अचानक झील में मिला कुछ एेसा कि उड़ गए होश | Man found died in anasagar lake, was upset because of wife | Patrika News
जयपुर

पत्नी के रूठकर पीहर जाने से था परेशान, अचानक झील में मिला कुछ एेसा कि उड़ गए होश

मार्च को घर से निकला था,लेकिन शाम को वापस घर नहीं लौटा

जयपुरMar 11, 2016 / 02:38 pm

Anasagar lake

Anasagar lake

चार दिन पहले काम पर निकले मांगलियावास के युवक का शव गुरुवार शाम आनासागर झील में बारादरी किनारे पानी में मिला। युवक के परिजन ने उसकी पहचान की। गंज थाना पुलिस ने शव को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराएगी।

पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम आनासागर बारादरी किनारे पानी में युवक का शव मिला। नाविक की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान मांगलियावास क्षेत्र के मायापुर निवासी गुंजन कुमार (24) पुत्र जीवन के रूप में की गई। सूचना पर पहुंचे परिजन ने शव देखकर शिनाख्त की। पुलिस के अनुसार गुंजन 7 मार्च को घर से निकला था,लेकिन शाम को वापस घर नहीं लौटा। दूसरे दिन पिता जीवन ने मांगलियावास थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

केसरगंज में करता था काम

परिजन ने बताया कि गुंजन केसरगंज में इलक्ट्रोनिक्स उत्पाद की दुकान पर काम करता था। वह पत्नी के रूठकर पीहर जाने से परेशान था। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो