जयपुर

24 के दूल्हे की 36 की दुल्हन से करा दी शादी, लेकिन जरा सी गलती से खुल गया राज, अब केस दर्ज

पुलिस ने ठगी समेत अन्य धाराओं में दुल्हन एवं परिवार के चार लोगों पर नामजद केस दर्ज कर लिया है।

जयपुरOct 19, 2021 / 12:30 pm

JAYANT SHARMA

,,

जयपुर
अक्सर आपने सुना होगा कि बड़ी उम्र के लड़के से जबरन छोटी उम्र की लड़की की शादी करा दी गईए लेकिन जयपुर में एक उल्टा केस सामने आया है जिसमें लड़का नहीं लड़की बड़ी है और वह भी पूरे बारह साल। शादी के बाद जब इस तथ्य के बारे में जानकारी मिली तो लड़का और उसके परिवार ने विरोध दर्ज कराया। लेकिन लड़की और उसके परिवार ने धमकियां देना शुरु कर दिया।
आठ से दस महीने जैसे.तैसे निकले लेकिन जब पानी सिर से उपर गुजर गया तो लड़का पुलिस की शरण मंे पहुंचा और केस दर्ज कराया। मामला प्रताप नगर थाने में दर्ज कराया गया है। जांच कर रही पुलिस ने बताया कि मनोज नाम के एक युवक की शादी पिछले साल दिसम्बर में कराई गई थी। शादी के लिए परिवार ने एक दूर के जानकार से संपर्क किया था और बाद में उसने लड़की से मिलवाया। पहले लड़की के बारे में नहीं बताया गया और बाद में उसके दस्तावेज और अन्य कागजात फर्जी बताकर जैसेष्.तैसे जोड़ी मिलवा ही दी। शादी के तुंरत बाद ही लड़की ने मन मर्जी शुरु कर दी और ससुराल पक्ष को परेशान करना शुरु कर दिया।
कुछ दिन के बाद वह अपने घर चली गई। बाद में जब मनोज और उसके परिवार ने पता किया तो पता चला कि लड़की की उम्र करीब 36 वर्ष है। जब परिवार ने तलाक की बात की तो आरोप है कि लड़की पक्ष ने खेती की जमीन मांगी और नहीं देने पर तलाक नहीं देने की धमकी दी। पीडित पक्ष ने पुलिस को बताया कि शादी में अच्छा खासा पैसा खर्च किया गया था लेकिन नहीं पता था कि लड़की का परिवार इस तरह की हरकतें करेगा। पीडित पक्ष ने आरोप लगाया है कि शादी कराने के लिए बिचैलिए ने तीन लाख रुपए भी मांगे थे। पुलिस ने ठगी समेत अन्य धाराओं में दुल्हन एवं परिवार के चार लोगों पर नामजद केस दर्ज कर लिया है।

Hindi News / Jaipur / 24 के दूल्हे की 36 की दुल्हन से करा दी शादी, लेकिन जरा सी गलती से खुल गया राज, अब केस दर्ज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.