scriptविवाहिता और नाबालिग को भगा ले गया | married and minor women were taken away with truck driver and his friend | Patrika News
सतना

विवाहिता और नाबालिग को भगा ले गया

गांव भगवान से ट्रक चालक और उसका साथी दो चचेरी बहनों को लेकर रफूचक्कर हो गए। घटना 16-17 जनवरी की है।

सतनाFeb 01, 2016 / 11:42 am

jainarayan purohit

गांव भगवान से ट्रक चालक और उसका साथी दो चचेरी बहनों को लेकर रफूचक्कर हो गए। घटना 16-17 जनवरी की है। इनमें एक बहन नाबालिग है तो दूसरी दो बच्चों की मां। विवाहिता अपने दो बच्चे भी ले गई। इस संबंध में महिला सहित पांच जनों के खिलाफ बहनों को भगाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार गांव भगवान के एक जने ने मामला दर्ज कराया कि 16-17 जनवरी की रात उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बहन व 25 वर्षीय विवाहित चचेरी बहन घर से गायब हो गई। विवाहित बहन के दो वर्ष की पुत्री व दो माह का पुत्र है। दोनों बच्चे भी गायब मिले। पुलिस ने बताया कि इसकी गोपनीय पड़ताल की गई। कुछ संदिग्ध मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से आरोपियों को सुराग लगा पर वे पकड़ में नहीं आए।
अब 10 दिन तक पड़ताल के बाद मामला दर्ज किया गया है। इसमें दोनों बहनों को भगाने के संबंध में गांव भगवान निवासी रवि पुत्र अशोक वाल्मीकि, रिंकू, विमला पत्नी अशोक, बुधराम पुत्र पूर्णराम तथा दर्शन पुत्र बनवारीलाल को नामजद किया गया है। एएसआई महेन्द्रसिंह ने बताया कि आरोपितों में रवि ट्रक चालक है। दोनों बहनों को गायब करने में विमला, बुधराम व दर्शन की भी संदिग्ध भूमिका है। मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से दोनों बहनों व बच्चों का सुराग लगाने के प्रयास जारी हैं तथा एक पुलिस टीम को हरियाणा भेजा गया है।

Home / Satna / विवाहिता और नाबालिग को भगा ले गया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो