scriptमैरी, सिंधु विनेश, दुती, मानसी बीबीसी महिला अवॉर्ड की दावेदार | Mary, Sindhu Vinesh, Duti, Mansi contenders for the BBC Women's Award | Patrika News
जयपुर

मैरी, सिंधु विनेश, दुती, मानसी बीबीसी महिला अवॉर्ड की दावेदार

एमसी मैरीकॉम, पीवी सिंधु, एशियाई और विनेश फोगाट, दुती चंद और मानसी जोशी को बीबीसी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ भारतीय महिला खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामित किया है।

जयपुरFeb 04, 2020 / 12:40 am

Lalit Prasad Sharma

मैरी, सिंधु विनेश, दुती, मानसी बीबीसी महिला अवॉर्ड की दावेदार

मैरी, सिंधु विनेश, दुती, मानसी बीबीसी महिला अवॉर्ड की दावेदार

नई दिल्ली. छह बार की विश्व चैंपियन महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम, पहली भारतीय विश्व चैंपियन पीवी सिंधु, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण विजेता पहलवान विनेश फोगाट, स्टार फर्राटा धाविका दुती चंद और पैरा बैडङ्क्षमटन चैंपियन मानसी जोशी को बीबीसी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ भारतीय महिला खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामित किया है। बीबीसी न्यूज में भारतीय भाषाओं की प्रमुख रूपा झा और बिजनेस डेवलपमेंट एशिया पैसिफिक प्रमुख इंदुशेखर सिन्हा ने यह घोषणा की।
पहली बार शुरू किया पुरस्कार
बीबीसी इंडियन स्पोट््र्स वुमैन ऑफ द इयर पुरस्कार पहली बार शुरू किया गया है और विजेता खिलाड़ी को आठ मार्च को एक भव्य समारोह में यह पुरस्कार दिया जाएगा। युवा महिला पहलवान सोनम मलिक मौजूद थीं जिन्होंने हाल में ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक को हराया था। रूपा झा ने बताया कि इन पांच नामितों के नामों का चयन खेल पत्रकारों, विशेषज्ञों और खेल लेखकों की 40 सदस्यीय जूरी ने अपनी वोङ्क्षटग से किया है। विजेता का फैसला जनता की वोङ्क्षटग से होगा और जनता के लिए वोङ्क्षटग सोमवार से शुरू हो गई है जो 17 फरवरी को रात 11 बजे तक खुली रहेगी। एक व्यक्ति एक खिलाड़ी के लिए ही वोट कर पाएगा।

Home / Jaipur / मैरी, सिंधु विनेश, दुती, मानसी बीबीसी महिला अवॉर्ड की दावेदार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो