जयपुर

Durgashtami Vrat 2021 जानें महत्व, शुभ मुहूर्त और मां दुर्गा की पूजा विधि

Maas Durgashtami February 2021 Date Masik Durgashtami February 2021 Kab Hai Gupt Navratri 2021 Magh Shukla Ashtami

जयपुरFeb 19, 2021 / 05:09 pm

deepak deewan

Masik Durgashtami February 2021 Date Masik Durgashtami 2021 Kab Hai

जयपुर. हर माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गा अष्टमी मनाई जाती है। 20 फरवरी 2021 को माघ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी है यानि शनिवार के दिन मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाएगी। मासिक दुर्गाष्टमी या मास दुर्गाष्टमी पर व्रत रखकर मां दुर्गा का पूजन किया जाता है। इस दिन व्रत और पूजन करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है।
ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि इस दिन प्रातः जल्दी उठकर स्नान करके शुद्ध हो जाएं। सुबह सूर्योदय के समय भगवान सूर्य को जल अर्पित करें। फिर मां दुर्गा का स्मरण करते हुए व्रत और पूजा का संकल्प लें। इसके बाद विधि विधान से दुर्गा माता की पूजा करें। इस दिन दुुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तशती का पाठ जरूर करना चाहिए।
पूजन स्थल पर लकड़ी की चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर इस पर माँ दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर को स्थापित करें। मां दुर्गा के समक्ष घी का दीपक जलाएं और उन्हें अक्षत, सिन्दूर और लाल पुष्प अर्पित करें। मौसमी फल और मिठाई अर्पित करने के बाद माता दुुुर्गा की आरती उतारें। पूजन संपन्न होने पर दुर्गाजी के समक्ष अपने मनोरथ व्यक्त कर उन्हें पूर्ण करने की प्रार्थना करें।
माघ शुक्ल पक्ष अष्टमी मासिक दुर्गाष्टमी पूजा मुहूर्त
माघ शुक्ल पक्ष अष्टमी प्रारंभ- 19 फरवरी 2021 दिन शुक्रवार सुबह 10 बजकर 58 मिनट से
माघ शुक्ल पक्ष अष्टमी समापन- 20 फरवरी 2021 दिन शनिवार दोपहर 01 बजकर 31 मिनट पर
मासिक दुर्गा अष्टमी मनाई जाएगी— 20 फरवरी को

Home / Jaipur / Durgashtami Vrat 2021 जानें महत्व, शुभ मुहूर्त और मां दुर्गा की पूजा विधि

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.