28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mehngai Rahat Camp : गारंटी कार्ड वितरण का आंकड़ा 6 करोड़ के पार, 1.32 करोड़ से ज्यादा परिवार हुए लाभान्वित

जयपुर। राजस्थान में आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए 24 अप्रेल से शुरु हुए महंगाई राहत कैम्मों में सोमवार शाम तक गारंटी कार्ड वितरण का आंकड़ा 6 करोड़ की संख्या को पार कर चुका है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 30 May 2023, 12:31 PM IST

mehngai rahat camp

Mehngai Rahat Camp : 1.32 करोड़ से ज्यादा परिवार अब तक इन कैम्पों से लाभान्वित हो चुके हैं।

राजस्थान में आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए 24 अप्रेल से शुरु हुए महंगाई राहत कैम्मों में सोमवार शाम तक गारंटी कार्ड वितरण का आंकड़ा 6 करोड़ की संख्या को पार कर चुका है, जबकि 1.32 करोड़ से ज्यादा परिवार अब तक इन कैम्पों से लाभान्वित हो चुके हैं।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सोमवार शाम तक हुए रजिस्ट्रेशन

- इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 45.70 लाख

- मुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलू बिजली योजना में 76.27 लाख

- मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 8.68 लाख

- मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 85.14 लाख

- मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 52.80 लाख

- इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 4 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

यह भी पढ़े-1 जून से फ्री बिजली : एक से अधिक बिजली कनेक्शन तो ऐसे उठाएं फ्री बिजली का लाभ, जानिए तरीका

इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 42.54 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 76.61 लाख, मुख्यमंत्री चिर॑जीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1.04 करोड़ एवं मुख्यमंत्री चिर॑जीवी दुर्घटना बीमा योजना में 1.04 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

जयपुर में 70 हजार से ज्यादा किसानों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

जिले में 44 लाख के पार पहुंचा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड का आंकड़ा

महंगाई राहत कैंप में जयपुर जिले में अब तक 70 हजार से ज्यादा किसानों ने महंगाई राहत कैंपों में अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। अब तक 44 लाख से ज्यादा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड जारी हुए हैं। कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि महंगाई राहत कैंप 24 अप्रैल को शुरू हुए थे। इसके बाद अब तक कुल
11,23,735 परिवारों को 44,29,110 गारंटी कार्ड जारी किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़े-Rajasthan Politics: सचिन की चुप्पी से सुलह के दावों पर उठे सवाल

- मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत 6,36,716 लाख

- मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 8,54,158 लाख

- मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 8,54,158 लाख

- मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 70,093 लाख

- मुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलू बिजली योजना में 7,40,585 लाख लाभार्थियों को गारंटी कार्ड जारी हुए हैं।

- मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 4,77,541 लाख

- इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 2,37,793 लाख

- सामाजिक सुरक्षा पेंशन बोजना में 3,38,510 लाख

- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 1,92,072 लाख

यह भी पढ़े-Rajasthan Congress: अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने मिलाया हाथ, 150 से अधिक सीटें जितने का लक्ष्य

इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 25,484 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को 71,383 गारंटी कार्ड जारी किए गए।