जयपुर

राजस्थान में सर्दी का कहर, माउंटआबू व फतेहपुर में पारा माइनस, आगे रहेगी यह स्थिति

प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के साथ ही सर्दी कहर बरपा रही है। माउंटआबू व फतेहपुर में पारा जमाव बिंदु से नीचे ही बना हुआ है। बुधवार को माउंट आबू में पारा माइनस तीन व फतेहपुर में माइनस एक डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया।

जयपुरJan 27, 2021 / 08:57 pm

Kamlesh Sharma

प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के साथ ही सर्दी कहर बरपा रही है। माउंटआबू व फतेहपुर में पारा जमाव बिंदु से नीचे ही बना हुआ है। बुधवार को माउंट आबू में पारा माइनस तीन व फतेहपुर में माइनस एक डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया।

जयपुर। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के साथ ही सर्दी कहर बरपा रही है। माउंटआबू व फतेहपुर में पारा जमाव बिंदु से नीचे ही बना हुआ है। बुधवार को माउंट आबू में पारा माइनस तीन व फतेहपुर में माइनस एक डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सीकर व भीलवाड़ा में भी दो डिग्री से कम व प्रदेश में छह शहरों में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री से कम रहा। राजधानी जयपुर में भी रात का तापमान कम हुआ है। मगर बुधवार को दिन के समय धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने 30 जनवरी तक शीतलहर चलने की संभावना जताई है।
फतेहपुर में पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान माइनस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। सुबह के समय खेतों में हल्की बर्फ दिखी। जमाव बिंदू से नीचे गिरे पारे से वाहनों के शीशे, सीट व खुले में रखे पानी में बर्फ की चादर जम गई। फसलों पर ओस जम गई। कुछ इलाकों में अल सुबह हल्का कोहरा भी रहा। सूर्योदय के बाद खिली धूप के बावजूद ठिठुरन बनी रही। वहीं, माउंट आबू में भी सर्दी से जनजीवन प्रभावित रहा। तापमान के लुढ़कने से रात को पड़ी ओस बर्फ में बदल गई।
आगे रहेगी यह स्थिति

28 जनवरी

भरतपुर, चित्तौडगढ़़, सीकर, झुंझुनूं, अलवर व भीलवाड़ा में कुछ स्थानों पर घनी शीतलहर चलने की संभावना। बीकानेर, श्रीगंगानगर, चुरू, हनुमानगढ़, करौली, धौलपुर, सीकर, टोंक व उदयपुर में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना।
29 जनवरी

अलवर, भीलवाड़ा, भरतपुर, झुंझुनूं, सीकर, टोंक, बीकानेर, श्रीगंगानगर, चुरू, हनुमानगढ़, में शीतलहर की संभावना।

30 जनवरी —- अलवर, भरतपुर, झुंझुनूं, सीकर में शीतलहर।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
शहर ———- न्यूनतम तापमान

अजमेर ——— 5.9

भीलवाड़ा ——– 1.8

अलवर ———– 6.6

जयपुर ———— 6.6

पिलानी ———– 4.4

सीकर ———— 1.0

कोटा ———— 6.5

सवाई माधोपुर ——- 6.6
बूंदी ————— 5.4

चित्तौडगढ़़ ————- 2.7

बाड़मेर ————— 9.0

जैसलमेर ————– 7.5

जोधपुर शहर ———— 7.9

माउंट आबू ————- (-3.0)

फलौदी —————– 9.2

बीकानेर —————- 8.9

चूरू ——————- 2.1
गंगानगर —————- 4.8
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.