scriptTwitter पर छाई राजस्थानी पगड़ी, मंत्री-विधायकों ने कराया Twitter ट्रेंड | minister-legislators made Twitter trend for Rajasthani turban | Patrika News
जयपुर

Twitter पर छाई राजस्थानी पगड़ी, मंत्री-विधायकों ने कराया Twitter ट्रेंड

#Safawithtwitter #PagdiTwitter की चली मुहिम, पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने ट्विटर पर शुरू की थी मुहिम,कांग्रेस के साथ ही भाजपा नेताओं ने पोस्ट की पगड़ी की तस्वीरें ,डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने 27 सैकेंड में बांधा साफा

जयपुरJun 05, 2020 / 10:44 am

firoz shaifi

ट्विटर पर छाई राजस्थानी पगड़ी, मंत्री-विधायकों ने कराया ट्विटर ट्रेंड

ट्विटर पर छाई राजस्थानी पगड़ी, मंत्री-विधायकों ने कराया ट्विटर ट्रेंड

जयपुर। राजस्थान की आन-बान और शान की प्रतीक पगड़ी गुरूवार को दिनभर सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर छाई रही। गुरवार को दिनभर ट्विटर पर #Safawithtwitter #PagdiTwitter अभियान ट्रेंड करता रहा। भरतपुर राजघराने से आने वाले और राज्य के पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने राजस्थानी पगड़ी को लेकर फोटो पोस्ट की थी।

साथ ही पगड़ी अभियान भी शुरू किया। इसके बाद परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, कैबिनेट मिनिस्टिर उदय लाल आंजना, खेल मंत्री अशोक चांदना, उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी सहित कई मंत्रियों ने इस अभियान के तहत अपनी पगड़ी पहने फोटो पोस्ट की।

देखते ही देखते दो दर्जन से ज्यादा कांग्रेसी विधायक, कांग्रेस नेता भी इस मुहिम में शामिल हो गए। खास बात ये रही है कि इस पगड़ी अभियान में भाजपा नेता भी पीछे नहीं रहे। राजसमंद से भाजपा सांसद दीया कुमारी, विधायक नरपत सिंह राजवी के पुत्र अभिमन्यु राजवी सहित कई भाजपा नेता भी इस मुहिम से जुड़े।

शाम होते-होते #Safawithtwitter #PagdiTwitter अभियान ट्रेंड करने लगा। सभी मंत्रियों, और विधायकों ने पगड़ी की शान में कसीदें भी पढ़े।


दूसरे प्रदेशों के नेता भी मुहिम से जुड़े
शाम होते-होते पडोसी राज्य हरियाणा और पंजाब के कई कांग्रेसी नेता भी इस मुहिम में शामिल हो गए। कांग्रेस सांसद शशि थरुर और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल भी इस मुहिम से जुड़े।


विश्वेंद्र ने पायलट को बताया सबसे बड़ा ब्रांड एंबेसडर
वहीं #Safawithtwitter #PagdiTwitter अभियान के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा का विषय डिप्टी सीएम सचिन पायलट का 27 सैकेंड का वीडियो रहा, जिसमें सचिन पायलट 27 सैकेंड में पगड़ी बांधते नजर आ रहे हैं। इस पर पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने लिखा कि नतमस्तक हूं सचिन पायलट जी, आप राजस्थान के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर हो।

ट्विटर पर चर्चा का विषय हैं विश्वेंद्र
दरअसल जब से लॉकडाउन हुआ है तब से पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह खासे चर्चा में है। ट्विटर पर वे कभी जोधपुर के मिर्ची बड़ा को लेकर ट्वीट करते हैं तो कभी भाजपा के नेताओं की तारीफें करते नजर आते हैं।

Home / Jaipur / Twitter पर छाई राजस्थानी पगड़ी, मंत्री-विधायकों ने कराया Twitter ट्रेंड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो