scriptखाचरियावास का विवादित बयान : कहा भाजपा को जो वोट देगा, वो खड्ढे में जाएगा, देखें वीडियो | Minister pratap singh controversy comment on bjp | Patrika News
जयपुर

खाचरियावास का विवादित बयान : कहा भाजपा को जो वोट देगा, वो खड्ढे में जाएगा, देखें वीडियो

मीडिया से बात करते हुए खाचरियावास बोले

जयपुरMay 06, 2019 / 11:36 am

pushpendra shekhawat

pratap singh khachariyawas

खाचरियावास का विवादित बयान : कहा भाजपा को जो वोट देगा, वो खड्ढे में जाएगा, देखें वीडियो

जयपुर। जयपुर शहर में मतदान के बीच कांग्रेस के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का विवादित बयान आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को जो वोट देगा वो खड्ढे में जाएगा। खाचरियावास सोडाला स्थित कुमावत स्कूल में वोट डालने के बाद मीडिया से चर्चा कर रहे थे। खाचरियावास यहां अपनी पत्नी के साथ वोट डालने आए थे। यहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को वोट दोगे तो सरकार कांग्रेस की है बाद में काम उलाहना देना पड़ेगा।
खाचरियावास ने कहा कि राजे सरकार को लोगों ने 25 सीटें दी थी। बीजेपी को वोट देगा वोे खड्ढे में जाएगा। बीजेपी का कोई एमपी बन गया तो वो यह कहेगा राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। मेरी तो चलती ही नहीं है। जब आप कांग्रेस को वोट दोगे तो कांग्रेस जीतेगी, अशोक गहलोत जीतेगा। हमारी 25 सीटें आएगी। ज्योति खंडेलवाल जीतेगी तो वो बहाना नहीं करेगी, वो काम करेगी। हम सेवक बनकर फोन उठाते हैं। जयपुर के हर आदमी का काम करना हमारी जिम्मेदारी है।
भाजपा पर किए वार
नोटबंदी में बड़ा भ्रष्टाचार हुआ। राफेल में घोटाला हो गया। नीरव मोदी और विजय माल्या आदि भाग गए। पेट्रोल डीजल गैस महंगी हो गई। आम आदमी परेशान है। 15 लाख और अच्छे दिन आना जुमला था।

Home / Jaipur / खाचरियावास का विवादित बयान : कहा भाजपा को जो वोट देगा, वो खड्ढे में जाएगा, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो