scriptराजस्थान पर मेहरबान मोदी सरकार, वाजपेयी से ज्यादा मौका दिया सांसदों को मंत्री बनने का | Ministers From Rajasthan in Modi Cabinet | Patrika News
जयपुर

राजस्थान पर मेहरबान मोदी सरकार, वाजपेयी से ज्यादा मौका दिया सांसदों को मंत्री बनने का

Narendra Modi ने राजस्थान के सांसदों को दिवगंत अटल बिहारी वाजपेयी से ज्यादा मंत्रियों को बनने का मौका दिया है…

जयपुरMay 25, 2019 / 04:01 am

dinesh

modi
जयपुर।

केन्द्र में पिछले 20 साल के दौरान एनडीए की तीन बार सरकार रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Narendra Modi ) ने राजस्थान के सांसदों को दिवगंत अटल बिहारी वाजपेयी से ज्यादा मंत्रियों को बनने का मौका दिया है।
मोदी के पिछले पांच साल के समय 7 सांसदों को केन्द्र में मंत्री बनाया गया। हालांकि एनडीए सरकार में अब तक किसी भी सांसद को कैबिनेट मंत्री बनने का मौका नहीं मिला है। केन्द्र में 1998 में दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने और उनकी अगुवाई में एनडीए की सरकार का गठन हुआ। तब राजस्थान से भाजपा को सिर्फ 5 लोकसभा सीट पर जीत मिली थी।
ऐसे में जालोर से निर्दलीय चुनाव जीतने वाले सांसद बूटा सिंह ने वाजपेयी सरकार को समर्थन दिया। इसके बदले वाजपेयी ने उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाकर संचार मंत्रालय संभलवाया।


वहीं झालावाड़ से सांसद वसुंधरा राजे को विदेश राज्य मंत्री बनाया गया। हालांकि यह सरकार कुछ महीने में ही गिर गई। इसके बाद 1999 के चुनाव में भाजपा ने वापसी की और राजस्थान में उसके 16 सांसद निर्वाचित हुए। वाजपेयी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनी। उनके पांच साल के कार्यकाल में झालावाड़ से सांसद राजे के अलावा टोंक से सांसद रहे कैलाश मेघवाल और सवाई माधोपुर से सांसद जसकौर मीणा को मंत्री बनने का मौका मिला। इसके बाद 2014 में भाजपा की केन्द्र में वापसी हुई और नरेन्द्र मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने। राजस्थान ने भाजपा की झोली में सभी 25 सीट डाल दी। इसके बावजूद केन्द्र में पांच साल के दौरान किसी भी सांसद को कैबिनेट मंत्री नहीं बनाया गया। हालांकि सात सांसदों को जरूर राज्य मंत्री बनने का मौका दिया गया। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को स्वतंत्र प्रभार का राज्य मंत्री जरूर बनाया गया। अब भाजपा ने फिर से 25 सीट जीती है।
बीती पांच सरकारों में ये सांसद बने मंत्री ( Rajasthan Ministers in Modi Cabinet )
1998
वाजपेयी सरकार
– बूटा सिंह: कैबिनेट मंत्री, संचार मंत्रालय
– वसुंधरा राजे : राज्य मंत्री, विदेश मंत्रालय

1999
वाजपेयी सरकार
– वसुंधरा राजे: राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), लघु उद्योग मंत्रालय
– कैलाशचंद मेघवाल : राज्य मंत्री, समाज कल्याण मंत्रालय
– जसकौर मीणा : राज्य मंत्री, मानव संसाधन मंत्रालय
2004
मनमोहन सरकार
– नमोनारायण मीणा: राज्य मंत्री, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय

2009
मनमोहन सरकार
– गिरिजा व्यास : कैबिनेट मंत्री, हाउसिंग मंत्रालय
– सीपी जोशी: कैबिंनेट मंत्री, शिपिंग, सडक़
– चन्द्रेश कुमारी: कैबिनेट मंत्री, कला मंत्रालय
– जितेन्द्र सिंह: राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा मामलात
– सचिन पायलट: राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कॉरपोरेट अफेयर्स
– नमोनारायण मीणा : राज्य मंत्री, वित्त मंत्रालय
– लालचंद कटारिया: राज्य मंत्री, रक्षा मंत्रालय
– महादेव सिंह खंडेला : राज्य मंत्री, ट्राइबल वेलफेयर
2014
मोदी सरकार
– राज्यवर्धन सिंह राठौड़: राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल, युवा, सूचना व प्रसारण
– अर्जुनराम मेघवाल : राज्य मंत्री, संसदीय कार्य विभाग
– सीआर चौधरी : राज्य मंत्री, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्रालय
– पीपी चौधरी : राज्य मंत्री, कानून मंत्रालय
– गजेन्द्र सिंह शेखावत : राज्य मंत्री, कृषि मंत्रालय
– निहालचंद मेघवाल: राज्य मंत्री रसायन व फर्टीलाइजर्स
– सांवरलाल जाट: राज्य मंत्री, जल संसाधन मंत्रालय
भाजपा के कब कितने सांसद
चुनाव -सांसद
1998-05
1999-16
2004-21
2009-04
2014-25

Home / Jaipur / राजस्थान पर मेहरबान मोदी सरकार, वाजपेयी से ज्यादा मौका दिया सांसदों को मंत्री बनने का

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो